Let’s travel together.

इंदौर में 250 बेड का ट्रॉमा सेंटर बनेगा,रीवा कैंसर यूनिट विस्तारित होकर 200 बेड क्षमता की होगी- उपमुख्यमंत्री

0 97

स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास के कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल । उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास के कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन कार्यों में प्रतिदिन फॉलो-अप लें, निर्माण कार्य में तकनीकी औपचारिकताओं के कारण व्यवधान नहीं होना चाहिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निर्देश दिये कि तकनीकी आवश्यकताओं की समय से पूर्ति के लिए सुनियोजित प्रयास किये जायें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में एमपीबीडीसी द्वारा स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल इंदौर में 250 बेड क्षमता का ट्रॉमा सेंटर निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने छात्रावास उन्नयन, मल्टी लेवल पार्किंग तथा अन्य सुधार कार्यों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा कैंसर यूनिट में आधुनिक लायनेक मशीन, पेट स्कैन सुविधा की व्यवस्था की गयी है। नागरिक इन सुविधाओं का यथोचित लाभ ले सकें इसलिये कैंसर यूनिट को 200 बेड सुविधा तक विस्तारित करने के लिये प्रशासनिक कार्यवाही पूर्ण की जाये।

संस्कृत महाविद्यालय रीवा में बनेगा 100 बेड बॉयज हॉस्टल और 50 बेड गर्ल्स हॉस्टल

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने एमपीबीडीसी को संस्कृत महाविद्यालय रीवा कैंपस में 100 बेड बॉयज हॉस्टल, 50 बेड गर्ल्स हॉस्टल, लाइब्रेरी, सेमिनार हॉल, क्लॉस रूम, ऐकडेमिक ब्लॉक और अन्य सुविधाओं का आवश्यकतानुसार प्लान तैयार करने के निर्देश दिये। एमडी एमपीबीडीसी श्री चन्द्रमोहन ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |     बेगमगंज में हैदर बिका 90 हजार में      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811