Let’s travel together.

युवक ने सुने घर में फांसी लगाई, पुलिस पहुंची मौके पर

0 201

-देवेश पांडेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम सियरमऊ में एक युवक ने सुने घर में बुधवार की रात करीब 9 बजे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने सिलवानी पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेन्द्र साहू पिता मदनलाल साहू उम्र करीब 20 बर्ष निवासी सियरमऊ ने बुधवार की रात करीब 9 बजे अपने घर ही में फाँसी लगाली। सबसे पहले उसके मंझले भाई अभिषेक ने देखा और सूचना दी, तत्पश्चात पुलिस मौके पर पहुंची और विवेचना शुरू की। बताया जाता है कि करीब 2 घंटे पूर्व ही मृतक का भाई उसे घर में छोड़कर झांकी देखने गया था। जब बीच में वह भाई को बीड़ी देने आया तो वह फंदे पर झूल रहा था मृतक के पिता की पूर्व मौत हो चुकी हैं। घर में सिर्फ दोनों भाई रहते हैं। बताया जाता है कि मृतक मानसिक रोगी था। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी भेजा गया।
थानाप्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया है। मर्ग पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811