Let’s travel together.

मानसिक रोगियों के लिए लगा शिविर, 14416 पर कॉल कर भी लिया जा सकता है परामर्श

0 120

– शिवपुरी में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम की हुई शुरुआत

-रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

शिवपुरी जिले में 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस से मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। इस दौरान विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर शिवपुरी के जिला चिकित्सालय में गुरुवार को एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम शिविर के माध्यम से मरीजों का उपचार किया और उन्हें परामर्श उपलब्ध कराया।
जिले में 10 अक्टूबर से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत हुई है इस दौरान विभिन्न स्थानों पर मानसिक स्वास्थ्य में लगाए जाएंगे जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर भी यह सिविल लगेंगे।

नर्सिंग छात्राओं ने बनाई पेटिंग्स-

इस शिविर में शिवपुरी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर अपनी पेंटिंग्स बनाई गई। इन छात्राओं ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य की जानकारियां प्रदान की। छात्राओं ने बताया कि इन पेटिंग्स के माध्यम से प्रयास किया गया कि इनसे लोग जागरुक हो सकें। अपनी पेंटिंग लगाने वाली नर्सिंग कॉलेज की छात्रा नीलम पांडे ने बताया कि उन्होंने अपनी पेंटिंग के माध्यम से मनोरोग से किस तरह से निकला जा सकता है इसके बारे में बताया।

14416 पर कॉल करके मिलता है परामर्श-

मनोरोग विशेषज्ञ और नोडल अधिकारी डॉ योगेंद्र रघुवंशी ने बताया कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर शिवपुरी की जिला चिकित्सालय में शिविर आयोजित किया गया इसमें मरीज को उपचार और परामर्श दिया गया। उन्होंने बताया कि मानसिक रोगियों के लिए 14416 पर कॉल करके निशुल्क सहायता भी ली जा सकती है। इसके अलावा प्रति शुक्रवार को भी जिला चिकित्सालय सहित अन्य स्थानों पर शिविर लगाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811