Let’s travel together.

विकासशील देश की तस्वीर, बीमार आदिवासी महिला को चारपाई पर ले जाना पड़ा

0 121

आदिवासी बाहुल्य हिरदेपूर गांव मे सड़क की समस्या से ग्रामीणों परेशान

बदकिस्मती ने नही छोड़ा साथ अस्पताल से जिला अस्पताल होने के लिए भी नही मिली एंबुलेंस

 अभिषेक असाटी बक्सवाहा

कहने को हम विकासशील देश में रहते है जहां एक्प्रेस वे की बाते करते है वही गांव गांव तक सड़क पहुंचाने का दावा करते पर आज भी यैसे कई गांव है जहां एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती और पूरा सिस्टम चारपाई पर दिखाई देता है फिर चाहे कोई बीमार हो जाए या प्रसव के लिए महिलाओं को अस्पताल जाना है सबको चारपाई पर ले जाना होता है जब जाकर कही इलाज मिल पाता है हम बात कर रहे है छतरपुर जिले के जनपद पंचायत वकस्वाहा की ग्राम पंचायत वीरमपुरा के गांव हिरदेपूर की जो आदिवासी बाहुल्य ग्राम है और सबसे बड़ी बात यह वो गांव है जो हीरा भण्डारण क्षेत्र में आता है पर शायद सरकार इस गांव से वादा करके भूल गई है जब देश में सबसे अच्छे हीरा भण्डारण की बात हुई तो इसके आसपास आने वाले 16 गांव चर्चा में आए जिनमें से एक हिरदेपुर भी था पर हीरा भण्डारण वाले ग्राम से सरकार ने वादा किया कि यहां सड़क समेत सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर मिलेगी पर हीरा निकालने पर जैसे ही रोक लगी सरकार अपना वादा भी भूल गई अब इस दयनीय स्थिति को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में चिंता है। ग्रामीण कहते है कि उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा और आदिवासी समुदाय की कठिनाइयों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

ताजा मामला
शुक्रवार को गांव की जंगी बारेला उम्र 40 साल को अचानक सीने में दर्द होने लगा पहुंच मार्ग न होने के कारण ग्रामीणों चारपाई पर लिटाया और 1 किलोमीटर तक का सफर तय किया जिसके बाद फिर वाहन से बकस्वाहा लेकर पहुंचे और प्राथमिक उपचार किया गया जिसके बाद डॉक्टर शिवांश असाटी ने जिला अस्पताल रैफर करने को कहां पर बदकिस्मती ने अभी भी साथ न छोड़ा और सिस्टम की मार झेल रही आदिवासी महिला को यहां भी एंबुलेस न मिली उनके पुत्र प्रताप बारेला बृजेश बारेला बताते है की हमारे द्वारा कई बार एंबुलेस को कॉल किया गया पर हर बार जवाब मिला की एंबुलेस को आने में दो घण्टे लग जाएंगे।जिसके बाद आदिवासी परिवार ने गाड़ी की ओर जिला अस्पताल ले गए वही परिजनों ने कहा की उनको आक्सीजन की जररूत थी पर वो एंबुलेस से ही संभव था

ग्राम पंचायत वीरमपुरा में कुल सात गांव – वीरमपुरा, तिलई, कसेरा, जगारा, हिरदेपूर, हरदुआ, और डुगासरा + पठा – शामिल हैं, जिनकी कुल आबादी 3107 है। इनमें से हिरदेपूर, हरदुआ, और डुगासरा + पठा पूरी तरह से आदिवासी गांव हैं। हिरदेपूर की आबादी 213 है, जिसमें 102 महिलाएं और 111 पुरुष शामिल हैं।

हिरदेपूर गांव की सड़क की स्थिति बेहद खराब है। तिलई गांव से हिरदेपूर तक की लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क में से डेढ़ किलोमीटर हिस्सा पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुका है। बरसात के दौरान यह सड़क दलदल में बदल जाती है, जिससे ग्रामीणों को अत्यधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

जर्जर सड़क परेशान आदिवासी
आदिवासी बाहुल्य गांव के सुविधाओं से वंचित ये आदिवासी बाहुल्य गांव है पर सुविधाओं की बात करे तो न सड़क है और न स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध है और न शिक्षा के लिए बेहतर व्यवस्था आलम ये है की बीमारी में भी ईलाज नहीं मिल पा रहा है

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि चुनाव के समय नेताओं द्वारा सड़क मरम्मत के आश्वासन दिए जाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद ये आश्वासन कभी पूरे नहीं होते। राम सिंह बारेला और रंगलाल बारेला का कहना है कि उन्होंने कई बार सड़क मरम्मत के लिए आवेदन दिए हैं, लेकिन उनकी शिकायतें हमेशा अनसुनी कर दी जाती हैं।

अस्पताल में क्यों नहीं मिल पाती एंबुलेंस की सुविधा
बकस्वाहा में ज्यादातर मामलों में देखा गया है की एंबुलेंस समय से नही मिल पाती कारण ये है की बकस्वाहा के लिए सिर्फ एक एंबुलेस लगी हुई है जबकि क्षेत्र बहुत बड़ा है साथ ही एंबुलेस का नियंत्रण अस्पताल के पास नहीं रहता जिस कारण अस्पताल प्रवंधन हस्ताछेप नही कर पता और एंबुलेस व्यस्था पटरी से उतरती जा रही है

इनका कहना हे –
कहते है मामला बहुत गंभीर है मरीज को एंबुलेस नही मिली जबकि ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा और परिजनों के द्वारा एंबुलेस को काल किया गया था फिर भी उपलब्ध नहीं हो सकी में इनके खिलाफ नोटिस भेजूगा

डॉक्टर सत्यम असाटी बीएमओ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |     दबंगों से मुक्त कराई 150 बीघा पट्टे की जमीन, 64 आदिवासी परिवारों को मिला कब्जा     |     शिवपुरी में अवैध कॉलोनियों पर चला जेसीबी, मनियर में सड़कें हटाईं; कॉलोनाइजरों को नोटिस       |     मदनपुर में वन माफिया बेलगाम: 5 वर्षों में सैकड़ों एकड़ वन भूमि पर कर लिया कब्जा     |      गढ़ी वन परिक्षेत्र में अंतर्राज्यीय सागौन तस्करों का बड़ा हमला,चार आरोपी गिरफ्तार, एक दर्जन से अधिक फरार     |     बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं- अनुज शर्मा     |     एक माह के घरेलू अधिगम अभियान के बाद बच्चों की प्रगति का होगा पुनः आकलन     |     हाईवे पर लूट के प्रयास का खुलासा, सांची पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811