वेल शिक्षा परियोजना के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल बालमपुर में 15 दिवसीय प्रशिक्षण सृजन कार्यक्रम का समापन
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
मंगलवार को वेल शिक्षा परियोजना के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल बालमपुर में 15 दिवसीय प्रशिक्षण सृजन कार्यक्रम का समापन समारोह किया गया। जिसमें सबसे पहले मां सरस्वती जी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित किया गया। सरस्वती वंदना की गई उसके बाद छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाया गया। मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग में जो बच्चों ने सीखा उन्होंने अपने अनुभव व्यक्त किए बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर डांस किया पुलिस विभाग से एसपी प्रमोद सिंह, सीएसपी प्रिया सिंधी सीआरपीएफ से रंजीता , टी आई रामबाबू चौधरी , एएसपी स्वाति दुबे , ऋतूराज सिंह ,विजेंद्र सिंह ,गोविंद पाल ,आशीष , ज्योति पुलिस विभाग के अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के प्राचार्य अफरोज मोहम्मद , गांव की सरपंच आरती सुधीर मीणा को भी सम्मानित किया। पुलिस विभाग से आए। पुलिस विभाग के अफसरो द्वारा बच्चों मार्शल आर्ट सीखने के बाद बच्चों में परिवर्तन दिखाई दिया। सर ने बच्चों को पढ़ाई को लेकर मोटिवेट भी किया। जिन बच्चों ने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली उन्हें सर्टिफिकेट के साथ केप भी दी गई। जिसमें वेलस्पन कंपनी से धर्मेश कुमार , एन.के.नागराले, हरेंद्र सिंह सिकरवार और निवसिड बचपन संस्था भोपाल ऑफिस से राजीव भार्गव ,संजय , सुनील गावडे , रमेश मारवाड़ , दीप्ति दीवान ,लक्ष्मी , निहारिका दीवानगंज से श्रीकांत भार्गव , ओम प्रकाश रैकवार , बृजेश चिङार , स्कूल स्टाफ , ग्राम वासी बच्चों के पेरेंट्स और 185 बच्चे उपस्थित रहे। निवसिड बचपन संस्था की कार्यकर्ता अंजू चौहान ,निर्मला बंजारा ,चंदा लोधी , रोशनी यादव गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे।