Let’s travel together.

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) दूरसंचार वाहिनी का 47 वां स्थापना दिवस मनाया गया

0 67

– दूरसंचार वाहिनी के उपमहानिरीक्षक द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई

– कार्यक्रम में सुसज्जित परेड का हुआ आयोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) दूरसंचार वाहिनी का 47 वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के दूरसंचार वाहिनी के उपमहानिरीक्षक महेश कलावत ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुसज्जित परेड के साथ हुआ जिसकी कमान सहायक सेनानी दिलीप सिंह ने संभाली। परेड की सलामी के उपरान्त माईक्रोवेब कम्यूनिकेशन और टेक्टिकल एक्सचेंज ड्रिल व प्रदर्शनी आदि कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में आईटीबीपी दूरसंचार वाहिनी के अधिकारी और उनके परिवारजन शामिल हुए और एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईटीबीपी दूरसंचार वाहिनी के उपमहानिरीक्षक महेश कलावत ने सभी पदाधिकारी और हम वीरों को संबोधित करते हुए कहा कि 30 सितम्बर 1978 को बल के पुर्नगठन के पश्चात् दूरसंचार वाहिनी और अन्य विशेष वाहिनियों की स्थापना हुई थी। डीआईजी श्री कलावत ने दूरसंचार वाहिनी द्वारा बल की समस्त वाहिनियों को सुदृढ़ दूरसंचार व्यवस्थायुक्त बनाए रखने एवं भविष्य में भी कुशलता से तत्पर रहने का आह्वान किया। डीआईजी ने आशा व्यक्त की कि दूरसंचार वाहिनी इसी तरह से बल को अपनी बेहतरीन सेवायें देती रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सौतेली मां समेत तीन पर पिता की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग     |     अजमेर सिंह गौड़ ने सरदारपुर एसडीएम का पद संभाला; जनसमस्याओं का त्वरित समाधान होगी प्राथमिकता     |     बोला मोयाखेड़ा: श्री कुबा नंदाचार्य जी व नर्मदा मंदिर में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा महोत्सव     |     संगठन विस्तार एवं संगठन मजबूत करने विशेष बैठक आयोजित     |     नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811