Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर गड्ढे होने से बेरखेड़ी चौराहे के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

0 126

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 बेरखेड़ी चौराहे के पास एक ट्रक अनियंत्रित होते हुए रोड से नीचे जाकर पलट गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक विदिशा से मूंगफली लेकर भोपाल जा रहा था ट्रक जैसे ही बैरखेड़ी चौराहा के पास पहुंचा तो ट्रक ड्राइवर ने ट्रक पर से अपना नियंत्रण खो दिया जिससे ट्रक अनियंत्रित होते हुए रोड से नीचे जाकर पलट गया। गनीमत रही की ट्रक के पलटने से किसी को ज्यादा चोट नहीं आई ड्राइवर को मामूली सी चोट लगी है। जिस जगह ट्रक पलटा उसके आसपास खेत में कई मजदूर काम कर रहे थे जैसे ही ट्रक पलटा तो मजदूर दौड़कर ट्रक के ड्राइवर को बाहर निकाला। घटनास्थल पर हंड्रेड गाड़ी पहुंच गई थी।


बता दें कि भोपाल से लेकर सलामतपुर चौराहे तक लगभग 40 किलोमीटर हाईवे की सड़क पर जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं यहां गड्ढे छोटे नहीं है बल्कि 8 _ 8 इंच गहरे और दो दो फीट चौड़े हो गए हैं। जिसमें बस हो या ट्रक के दोनों पाइए धस जाते हैं विदिशा से सागर तक पहुंचने के लिए इसी मार्क का उपयोग किया जाता है मगर गड्ढों ने आमजन की रहा मुश्किल कर दी है इन गड्ढों को भरने के लिए जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों ने अब तक कोई पहल नहीं की जबकि हर दिन इस मार्ग से आला अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है अब तो भदभदा पर टोल टैक्स स्थापित हो गया है जो कमर्शियल वाहनों से टैक्स लिया करता है इसके बाद भी सड़क की देखभाल नहीं हो रही है सड़क की दिनोदिन हालत खराब होने लगी है कभी-कभी तो मोटरसाइकिल वाले व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो जाए करती है ऐसे में कई बार दुर्घटना बड़ा रूप भी ले लेती है इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही है फोर व्हीलर गाड़ी हो या टू व्हीलर गाड़ी वाला हो गड्ढा बचाने के चक्कर में एक दूसरे से भिंड जाते हैं। अभी तक 1 वर्ष में इस मार्ग पर 25 लोगों की मौत दुर्घटना में हो चुकी है।


भोपाल से लेकर सलामतपुर चौराहे तक सड़क की हालत बदतर हो गई है जबकि सलामतपुर चौराहे से लेकर विदिशा तक नया हाईवे बन गया है लेकिन सलामतपुर से भोपाल तक हाईवे में इतने गड्ढे हो गए हैं कि फोर व्हीलर गाड़ी चलने में भी दिक्कत आ रही है अभी बारिश का समय है जिस कारण रात के समय गाड़ी वालों को यह गहरे गड्ढे नहीं दिखते जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
आसपास के कई गांव के ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने 2 साल पहले इस रोड की मंजूरी हो चुकी है मगर इस मार्ग पर अभी तक कोई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है भोपाल से विदिशा तक का मार्ग रात और दिन चलता है इस रोड से छोटे बड़े हजारों वाहन निकलते हैं दिनोदिन ट्राफिक बढ़ता ही जा रहा है इस मार्ग पर दो पहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया है । एमपी आरडीसी को इस रोड पर हुए गहरे गड्ढे को शीघ्र से शीघ्र भरवाना चाहिए नहीं तो इस रोड पर दुर्घटना होना आम बात हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811