Let’s travel together.

एचपी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में महा आरती का आयोजन

0 318

 13 साल से गणपति बप्पा विराजते चले आ रहे हैं

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

एचपी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में महा आरती का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ो बच्चे थाली सजाकर अपने गणपति बप्पा की आरती करने पहुंचे जहां पर अधिकारी कर्मचारी स्कूल के छात्र शिक्षक मौजूद थे जिन्होंने महा आरती में भाग लिया संगीत मय महा आरती का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सबको प्रसादी दी गई एवं महा आरती के बाद स्कूल के 22 प्रेसिडेंट अंकुर श्रीवास्तव ने आने वाले सभी श्रद्धालुओं को तुलसी का पौधा भेंट किया

स्कूल संचालक एसके श्रीवास्तव ने बताया सभी को
विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए बताया कि तुलसी का पौधा पर्यावरण को स्वच्छ रखने में विशेष योगदान देता है। तुलसी के पत्तों का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है और बच्चों की बुद्धि का विकास होता है। भारत सहित पूरे विश्व में तुलसी के पौधे को तुलसी माता के रूप में जाना और पूजा जाता है। उन्होंने बच्चों को तुलसी के पौधे का वैज्ञानिक महत्व बताया कि इसका एक पौधा लगाने से 9 मीटर दूरी तक पर्यावरण स्वच्छ रहता है, इसलिए सभी को अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए।

एस के श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों बच्चों को बताया कि हिन्दू धर्म में प्रकृति पूजन को प्रकृति संरक्षण के तौर पर मान्यता है। भारत में पेड़-पौधों, नदी-पर्वत, ग्रह-नक्षत्र, अग्नि-वायु सहित प्रकृति के विभिन्न रूपों के साथ मानवीय रिश्ते जोड़े गए हैं। पेड़ की तुलना संतान से की गई है तो नदी को मां स्वरूप माना गया है।

गणेश झांकी पंडालों में गूंज रहे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे….
नगर में धूमधाम से मनाया जा रहा दस दिवसीय गणेशोत्सव

।शहर में दस दिवसीय गणेशोत्सव भक्तिमय वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है। नगर में 30 से अधिक स्थानों पर भगवान गणेश की एक से बढ़कर एक प्रतिमाओं की पूरे विधान से स्थापित की गई हैं।जहां गणेश झांकी पंडालों में सुबह शाम आरती पूजन के साथ गणपति बप्पा…. मोरया के जयकारे गूंज रहे हैं।गणेश झांकियों की वजह से शहर का माहौल फिलहाल गणेशमय हो गया हैवही नगर सुरक्षा समिति की भी झाकियों पर ड्यूटी लगाई जा रही है। जिससे नगर में गणेशोत्सव का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     अदाकारी को धर्म और इंसानियत को फर्ज समझने वाले नाना पाटेकर-अजय बोकिल     |     रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811