Let’s travel together.

एसबीआई में बैंकिंग सर्वर से परेशान हितग्राही

0 55

अभिषेक असाटी  बक्सवाहा

बक्सवाहा एसबीआई ब्रांच में तकनीकी समस्या के चलते उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। मौसम के प्रतिकूल प्रभाव के चलते आये दिन बैंकिंग सर्वर ठप्प हो रहा है. और बैंकिंग कामकाज भी अवरुद्ध हो जाता है। ग्राहकों के अनुसार वह अपने बैंकिंग कार्य कराने के लिए दूर-दूर से बैंक आते हैं, और बैंक में सर्वर खराबी की समस्या के चलते उन्हें निराश होकर वापिस लौटना पड़ता है।

वहीं समस्या के संबंध में बक्सवाहा एसबीआई शाखा प्रबंधक अमित वर्मा ने बताया कि बक्सवाहा से हीरापुर के बीच में जिओ एवं बीएसएनल दोनों लाइन में फ़ॉल्ट होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही थी, मैंने इस बारे में निदान हेतु संबंधित एजेंसी को सूचित किया। इसके बाद गुरुवार को शाम तक समस्या का सुधार कर सेवायें सुचारू रूप से चालू कर दी गई।

ग्राहकों की लगी लंबी कतारें
गत दो दिवस बैंकिंग सर्वर ठप्प रहने से जहां ग्राहकों का बैंकिंग कार्य पूर्णतः प्रभावित रहा तो वहीं शुक्रवार को तकनीकी सुधार के बाद बैंक में दिनभर ग्राहकों को लंबी कतारों में लगकर मात्र एक ही काउंटर से लेनदेन संबंधित कार्य करवाने पड़े। तो इसके अलावा कैश की कमी जैसी समस्या बनी रही। इस संबंध में शाखा प्रबंधक अमित वर्मा से सवाल पूछे जाने पर वह स्टाफ़ की कमी बताकर अपना पल्ला झाड़ते दिखे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन दिव्यांगों को मिलीं जापानी तकनीकी से बनीं मोटराइज्ड स्कूटी     |     सलामतपुर पेट्रोल पंप लूट कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार     |     क्या राज्यसभा जाना सियासी मोक्ष से पहले ‘गंगा स्नान’ की तरह है? अजय बोकिल     |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा, यात्री बाहर खड़े होकर बस का इंतजार करने को मजबूर     |     सर्वर डाउन होने से सैकड़ों किसान परेशान,नहीं हो पा रहा पंजीयन     |     तीज पर आयोजित हुआ राई नृत्य, ठाकुर बाबा के स्थान पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     गुजरात के योग विवि में साँची विश्वविद्यालय के छात्रों का कीर्तिमान     |     राजस्व वसूली अभियान के साथ शुद्ध पेयजल के लिए जांच की     |     कायस्थ महासभा द्वारा भाईदोज़ पर चित्रगुप्त मंदिर में होली मिलन समारोह     |     पुष्पा 2 फिल्म के पुष्पा भाऊ के स्वरूप में किया नृत्य सोशल मीडिया पर हुए जमकर वायरल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811