Let’s travel together.

मां काली देवी की मूर्ति को तोड़ने वाले को चौबीस घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 221

सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर
सिलतरा स्थित मां काली देवी मंदिर में घुसकर मूर्ति तोड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पुलिस की इस तत्परता से लोगो के मन में जो तरह तरह के विचार आ रहे थे उन पर विराम लग गया और शांति व्यवस्था यथावत रही।
टी आई राजेंद्र दीवान ने बताया की गिरफ्तार आरोपी का  वीरेन्द्र सिंह उर्फ वीरूपिता अमृत लाल दिनकर उम्र 31 वर्ष है जो गोड़ाडीह थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर का निवासी है इसी ने देर रात मंदिर में घुसकर मूर्ति खंडित की थी और सुबह जब मंदिर को जब हिंदू संगठनों ने देखा और मूर्ति टूटी हुई देखी तो सरपंच राम कुमार वर्मा ग्राम सिलतरा के साथ आकर रिपोर्ट दर्ज कराई ।थाना धरसीवां ने  10/09/24 को सरपंच की रिपोर्ट पर रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू की थी।घटना ग्राम सिलतरा के कन्हार तालाब के पास स्थित काली माता मन्दिर की थी
पतासाजी दौरान पुलिस को पता चला कि एक अज्ञात व्यक्ति उसी रात को लोहे की गैती लेकर घूम रहा था जिसे आज दिनांक को खोजबीन कर पुलिस ने पकड़ा पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल किया इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811