Let’s travel together.

संभागीय उड़नदस्ता भोपाल एवं आबकारी रायसेन द्वारा वृत्त ओबेदुल्लागंज मैं अवैध शराब के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही

0 162

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

कलेक्टर श्री अरविंद कुमार दुबे के निर्देशन मैं उपायुक्त आबकारी संभाग भोपाल श्री यशवंत धनोरा के मार्गदर्शन में श्रीमती वंदना पाण्डेय सहायक आयुक्त आबकारी के निर्देशन में कंट्रोलर श्री सुदीप तोमर सहायक जिला आबकारी अधिकारी सरिता चंदेल के नेतृत्व मे चारो आबकारी वृत्तो एवं संभागीय उड़नदस्ता भोपाल की

संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही अंतगर्त नर्मदापुरम रोड एवं गोहरगंज रोड पर स्थित पटियाला ढाबा, अन्नपूर्णा ढाबा, रेवांचल ढाबा, मॉडर्न ढाबा,एम एस ढाबा एवं औबेदुल्लागंज क्षेत्र में कच्ची हथभट्टी मदिरा निर्माण के अवैध स्थलों पर की गयी। कार्यवाही मैं 10 लोगो को मोके पर गिरफ्तार किया गया एवं 15 प्रकरण दर्ज किए गए साथ ही 140 लीटर अवैध हाथभट्टी शराब 190 पाव प्लेन मदिरा, 38 बोतल बियर,96 पाव अंग्रेजी मदिरा जब्त की गई एवं लगभग 3500 kg महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया।जिसका मूल्य 423500 रुपये है।


कार्यवाही मैं सहायक जिला आबकारी अधिकारी संभागीय उड़नदस्ता श्री ओ पी जामोद ,आबकारी उपनिरीक्षक श्री राजीव थापक श्री विवेक सक्सेना, श्री राजेश विश्वकर्मा, श्री गौरव भद्रसेन शामिल रहे।
सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय द्वारा बताया गया कि आबकारी आयुक्त महोदय के निर्देश पर आबकारी संयुक्त उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है। जो अवैध मदिरा के तस्करों के विरुद्ध ऐसी कार्यवाही कर रहे है और आगे भी ऐसी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811