Let’s travel together.

हाईवे स्थित ढाबा एवं होटलों की सघन आकस्मिक जांच

0 36

  सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर 

पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती स्वेता श्रीवास्तव सिन्हा,के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी के मार्गदर्शन में थाना धरसीवा एवं पुलिस चौकी सिलतरा द्वारा रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित ढाबों, होटलों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की आकस्मिक (सरप्राइज) जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान संचालकों को माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के संबंध में समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया

विशेष रूप से ढाबा एवं होटल परिसरों में लगाए गए अत्यधिक तेज एवं चकाचौंध उत्पन्न करने वाले प्रकाश (ओवर लाइट/हाई इंटेंसिटी लाइट) को बंद रखने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही,भारी वाहनों एवं ट्रकों को सड़क के किनारे अनियंत्रित रूप से खड़ा न करने, निर्धारित पार्किंग स्थल में ही पार्क करने तथा पार्किंग के दौरान पार्किंग लाइट अनिवार्य रूप से चालू रखने हेतु समझाइश दी गई, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।

अभियान के दौरान सभी ढाबा एवं होटल संचालकों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि किसी भी परिस्थिति में बिना वैधानिक अनुमति के शराब का विक्रय अथवा सेवन कराना पूर्णतः प्रतिबंधित है। आबकारी अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक कानूनों के उल्लंघन की स्थिति में कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों द्वारा संचालकों को यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अवैध कारोबार अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 को प्रदान करें

रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा चलाया गया यह विशेष अभियान सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, अपराधों की रोकथाम करने तथा आम नागरिकों एवं वाहन चालकों के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। भविष्य में भी इस प्रकार की आकस्मिक जांच एवं निगरानी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811