Let’s travel together.

शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया

0 21

सुरेन्द्र जैन धरसीवां रायपुर 

स्थानीय बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में कक्षा नवमी से 12वीं के समस्त विद्यार्थियों व नव प्रवेशी विद्यार्थियों का शाला में प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम मां सरस्वती, भारत माता ,छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल महिला मंडल तिल्दा इकाई की अध्यक्ष श्रीमती नीलम अग्रवाल, अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  नरेंद्र शर्मा  ,विशेष अतिथि श्रीमती मीना अग्रवाल, पार्षद रानी सौरभ जैन, मंजू अग्रवाल ,पुष्पा अग्रवाल ,संजूकथा सिंघानिया, ममता रायखेड़ा ,गणेश शर्मा डॉक्टर लक्ष्मण साहू ,आनंद शर्मा ,दिलहरण निषाद और सौरभ जैन रहे ।अतिथियों और विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में सर्वप्रथम समस्त विद्यार्थियों ने राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, दीप प्रार्थना ,सरस्वती वंदना, गुरु वंदना कर शुभारंभ किया ।

इस अवसर पर समस्त अतिथियों ने नव प्रवेशी विद्यार्थियों को चंदन का टीका लगाकर पाठ्य पुस्तक ,नोटबुक और पेन प्रदान करते हुए मुंह मीठा कराकर स्वागत किया ।कक्षा दसवीं के भी विद्यार्थियों को गुलाल व चंदन का टीका लगाकर मुंह मीठा कराते हुए पुस्तक ,कॉपी और पेन देकर स्वागत किया गया ।कक्षा ग्यारहवीं के भी नव प्रवेशी विद्यार्थियों व 12वीं के विद्यार्थियों को दो-दो नोटबुक देकर पेन के साथ मुंह मीठा कराते हुए स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल महिला मंडल की तिल्दा इकाई द्वारा विद्यालय को वॉटर प्यूरीफायर के साथ वाटर कूलर प्रदान किया गया। उनके इस पुनीत कार्य की सराहना शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा जी व समस्त सदस्यों ने करते हुए उन सभी का शॉल पहनाकर स्वागत किया ।इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्षता श्रीमती नीलम अग्रवाल ने बच्चों से निवेदन किया कि आप सभी अप्रवेशी और शाला त्यागी बच्चों को विद्यालय की मुख्य धारा से जोड़े क्योंकि शिक्षा ही देश की नीव है ।आप सभी विद्यार्थी और शिक्षक मिलकर सभी बच्चों को विद्यालय लाकर देश के अच्छे नागरिक बनाने का पुनीत कार्य करें ।

इस अवसर पर स्थानीय नगर पालिका की जनप्रतिनिधि श्रीमती रानी सौरभ जैन ने नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी भारत के भविष्य हैं ।आप सभी अच्छी शिक्षा ग्रहण कर देश के नवनिर्माण व विकसित भारत 2047 के सपनों को साकार करें। यह नया शैक्षणिक सत्र आप सभी के जीवन में सफलता ,आत्मविश्वास लाकर अपने लक्ष्य को पूरा करें ।इस अवसर पर शाला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा जी ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का जरिया नहीं है बल्कि यह आप सभी विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार ,व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नीव है ।आप अपने परिश्रम , सकारात्मक सोच और समर्पण से अपने लक्ष्य को पाकर परिवार ,समाज ,प्रदेश व देश का नाम रोशन करें । समिति के सदस्य सौरभ जैन ने माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन किया।

डॉक्टर लक्ष्मण साहू ,गणेश शर्मा , दिलहरण निषाद और आनंद शर्मा ने भी विद्यालय में प्रवेश लेने वाले बच्चों का पेन व गुलाल लगाकर स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के व्याख्याता नरेंद्र रात्रा ने किया ।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं चुरामन निषाद, सुरेश टंडन ,भगवान सिंह नेताम, किरण साहू ,अल्का मिश्रा ,सविता वर्मा कुसुम नाग ,ती खाखा , खुशबू रामटेके , खिलेश्वरी , मुकेश ने उपस्थित समस्त विद्यार्थियों को टीका लगाकर पेन देकर स्वागत किया |कार्यक्रम में निलेश कटारिया, मुकेश सेन, लोकेश नायक ,देव आशीष वर्मा वनिधि शर्मा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा |कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया|

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811