– पुरानी रंजिश की आशंका, आरोपी फ़रार
– एसपी पहुंचे घटना स्थल पर
–जमनियाँ गांव में सेंट्रल बैंक कियोस्क का संचालन करता था
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
रायसेन ज़िले के गैरतगंज थाना क्षेत्र के ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग स्थित भंवरगढ़ तिराहे के पास एक व्यक्ति का गला रेतकर निर्मम हत्या की वारदात हुई है। घटना शुक्रवार शनिवार दरमियानी रात की है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने बाइक पर सवार मृतक को रोककर इस घटनाक्रम को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग़ैरतगंज तहसील के ग्राम महूना निवासी परषोत्तम राय पिता रामचरण राय 50 वर्ष की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार रात की है। घटना के बाद आरोपी मौके से फ़रार हो गए। बताया जाता है कि मृतक परषोत्तम सिलवानी रोड स्थित जमनियाँ गांव में सेंट्रल बैंक कियोस्क का संचालन करता था तथा शुक्रवार की देर शाम वह जमनियाँ से अपने घर महूना ग्राम जा रहा था। इसी दौरान भंवरगढ़ तिराहे के पास अज्ञात हमलावरों ने बाइक रोककर परषोत्तम का धारदार हथियार से गला काट दिया। अत्यधिक रक्तस्राव से परषोत्तम की कुछ ही देर में मौत हो गई।

संभावना जताई जा रही है कि घटना में आरोपियों ने धारदार चाकू का उपयोग किया होगा तथा पीछे से गले को काट दिया। आरोपियों ने इस दर्दनाक घटना को अंजाम देते हुए मृतक का सर धड़ से अलग करने की कोशिश की। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे मौके का मुआयना करने पहुंचे। वहीं थाना प्रभारी महेश टांडेकर ने परिजनों से पूछताछ कर शव का पोस्टमार्टम कराया तथा शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं जिनकी पुलिस पड़ताल में तलाश की जा रही है। घटना के बाद पुलिस घटना के हर एक पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।इस संबंध में थाना प्रभारी महेश टांडेकर का कहना है हम ओर हमारा पुलिस अमला आरोपियों की तलाश में लगे हर पहलू पर जांच कर रहे हैं।