Let’s travel together.

किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर

0 101

– गैरतगंज के टेकापार कालोनी इलाके की घटना

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

रायसेन। जिले के गैरतगंज नगर के टेकापार कालोनी इलाके में अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान की दीवार तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया है। घटना के बाद से व्यापारियों में दहशत का माहौल व्याप्त है। उधर पुलिस चोरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।


मिली जानकारी के मुताबिक टेकापार कॉलोनी वार्ड 3 स्थित भारत सेल्स किराना दुकान पर गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने किराना दुकान की पीछे की दीवार को टारगेट किया तथा 10 इंची मोटी पक्की दीवार को तोड़कर वे दुकान के अंदर दाख़िल हो गए। यहां से उन्होंने दुकान में रखी सामग्री चाय पत्ती, तेल, टाफियां, गुटखा समेत बड़ी मात्रा में सामग्री चोरी कर ली। दुकान संचालक रामचंद्र धनवानी ने बताया कि उन्हें चोरी का पता तब चला जब दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह दुकान खोली। आगे से बाकायदा ताले लगे हुए थे। जैसे ही उन्होंने अंदर देखा तो सामान बिखरी अवस्था मे था तथा पीछे की दीवाल में बड़ा छेद था। तब उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि उनकी दुकान में रखा लगभग ढाई लाख रु की लागत का सामान चोर अपने साथ ले गए। घटना का पता चलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ़्तीश शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |     सेवाकाल पूर्ण होने पर शिक्षक रफीक खान को दी भावभीनी विदाई     |     बस्तर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती में मनमानी     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएँ     |     बेगमगंज एसडीएम पदस्थ हुई प्रियंका भलावी      |     बैंक के वरिष्ठ खातेदारों सहित बैंककर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण      |     अब बरेली का स्ट्रीट फूड होगा और सुरक्षित: मंत्री पटेल की पहल पर 130 वेंडर्स को मिली ट्रेनिंग, पीएम स्वनिधि से जुड़ेंगे     |     आचार्य श्री का मध्य प्रदेश में प्रवेश दो जुलाई को पांढुर्ना में      |     भावुक माहौल में दी गई डॉ. रामकुमार स्वर्णकार को विदाई, कहा- व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों उत्कृष्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811