Let’s travel together.

शिक्षक राष्ट्र निर्माता के साथ ही आत्म शक्ति के प्रेरणास्त्रोत भी होते है- रामपाल सिंह

0 149

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में सेवा निवृत 24 शिक्षको का किया गया सम्मान

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

शिक्षक राष्ट्र निर्माता होने के साथ ही आत्म शक्ति के प्रेरणा स्त्रोत भी होते है। शिक्षको की महानता का जितना भी वर्णन किया जावे कम है शिक्षक सूर्य के समान होते है जो स्वयं तप कर छात्र के जीवन को निखारने का कार्य करते है।यह उद्गार कद्दावर भाजपा नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने जनपद पंचायत परिसर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में व्यक्त किए।

यहां पर सेवा निवृत 24 शिक्षको का शाल श्रीफल भेंट कर व पुष्प माला पहनकर सम्मान किया गया। इसके पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जोलित किया व कन्या पूजन भी किया गया। उन्होने केंद्र व प्रदेश सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं की तथा भाजपा सरकार के द्वारा क्षेत्र में कराए गए निर्माण व विकास कार्यो की चर्चा भी की।

श्री सिंह ने कहा कि लगातार शिक्ष के क्षेत्र में सुधार तथा नवीन प्रयोग किए जा रहे है नवीन शिक्षा नीति बनाई गई है। सिलवानी में देश के महानगरो दिल्ली, मुम्बई की तरह शिक्षा उपलब्ध होगी।

कार्यक्रम को जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक तथा पूर्व क्षेत्र भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मयंक रघुवंशी शिक्षक ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या मे शिक्षक, विद्यार्थी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |     पेंशनर्स ने लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा     |     अशोक शर्मा  अपनी शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए     |     विंध्य- महाकौशल प्रांत का युवा जनजातीय महिला चेहरा शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह     |     दिव्य चिंतन::चिता की राख से वसूली,ज़मीन बिहार सरकार की… निर्माण सरकार का और लाभ के हिस्सेदार सदगुरु !-हरीश मिश्र     |     हाट बाजार में पुलिस की सघन गश्त, दुकानदारों से कहा-दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811