Let’s travel together.

सेवा समिति द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह में सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान 

0 121

 समाज के लिये गुरु सदा पूज्य रहा हे, गुरु ही सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माता है-विधायक सुरेंद्र पटवा

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

भारतीय संस्कृति में प्राचीनकाल से ही गुरु के प्रति आदर और सम्मान की भावना रही है। समाज के लिये गुरु सदा पूज्य रहा है। गुरु ही सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माता है। गुरु द्वारा तैयार किये गये शिष्य ही देश की भावी आशायें हैं। इन्हीं को कल राष्ट्र नेता, वैज्ञानिक डॉक्टर और इंजीनियर बन कर देश की प्रगति में योगदान देना है। तभी तो आचार्य को, गुरु को, अध्यापक को समाज में सबसे ऊंचा स्थान दिया गया है। सेवा से ही अपने जीवन में उजाला लाया जा सकता है।और वह काम सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षको का सम्मान के साथ उनके पद चिन्हों पर भी चलने का सकल्पं लेने जरूरी है।

उपरोक्त बात भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा ने कही। वह नगर की समाजिक संस्था ‘सेवा समिति’ द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम में समिति द्वारा ब्लाक के सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान किया गया। समिति के अध्यक्ष जीवनसिंह पाल ने जानकारी देते हुये बताया कि सेवा समिति द्वारा 33 वर्षाे से नगर विषाल शिक्षक सम्मान समारोह का अयोजन किया गया। जिसमें इस वर्ष सेवानिवृ शिक्षको सहित 122 विद्यालय, महाविद्यालयों कें संचालको व प्राचार्य का सम्मान किया गया। वहीं समिति द्वारा वर्ष 2023 में सेवानिवृत शिक्षको को भी को सम्मनित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा, मुख्य वक्ता भाजपा राजगढ़ जिला प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, नपा अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल, भाजपा नेता राजेन्द्र अग्रवाल, इण्डस्ट्रीज ऐसोसियन अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, नपा उपाध्यक्ष पुष्पा साहू, संजय खंडेलवाल, विपिन भार्गव, पाल समाज अध्यक्ष सुनील पाल, विनोद जैन ,उमेश पाल ,पवन श्रीवास्तव ,प्रेम शंकर साहू आदि रहे कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि शिक्षक हमें जीवन की कला सिखाते हैं जिनके माध्यम से हम अपने जीवन में आगे बढ़ते हैं और जब सफल शिक्षक होंगे तभी स्वामी विवेकानंद डॉक्टर अब्दुल कलाम जैसे वैज्ञानिक और दार्शनिक समाज में आएंगे ! उन्होंने कहा की सेवा समिति द्वारा जिस प्रकार से शिक्षकों को सम्मान किया जाता है यह प्रेरणादाई कार्यक्रम है जिससे लोगों को प्रेरणा लेना चाहिए कि अपने गुरुओं के प्रति समर्पण भाव रखें और भविष्य के निर्माता का लगातार सम्मान करें ! इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष जीवनसिंह पाल व उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारीयों द्वारा सम्मनित किया गया। अन्त में आभार प्रदर्शन आकाश रघुवंशी ने किया। इस अवसर पर समिति के सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इनका हुआ सम्मान

वही कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में डाक्टर राधाकृष्णन पुरूस्कार से एसएस राजपूत , औधोगिक क्षेत्र में औद्योगिक रत्न से विकास मुदंड़ा, को सम्मनित किया गया । साथ ही द्रोणाचार्य पुरूस्कार सतीश अहिरवार , सामजिक सरोकार नारायण साहू , खेल रत्न पुरूस्कार रजनी यादव सहित नगर के नगर गौरव से सुवेश श्रीवास्तव व अभय परिहार सम्मनित किया गया। इस दौरान नगर की प्रतिभाओ को भी सम्मनित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के मन की बात का उप मुख्यमंत्री ने किया श्रवण     |     जरा -सी वर्षा से भोपाल मार्ग हुआ बंद , पचासों वाहनों सहित एम्बुलेंस फंसी     |     जनगणना 2027 : मध्य प्रदेश में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) का कार्यसफलतापूर्वक पूर्ण     |     हरदा में लहरा रही चिया सीड्स की फसल, किसानों ने बताया ‘सफेद सोना’     |     सिविल अस्पताल सरदारपुर में रक्तदान महादान शिविर सम्पन्न , ब्लड बैंक संचालन की शुरुआत     |     बेटी के शिक्षित होने से पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है- रूचिवर्धन मिश्रा      |     गुंजी में डीपी पर बैठे तीन मोरों की मौत के बाद फिर दिखे दो मोर, ग्रामीणों का दावा- पालतू हैं, डीएफओ ने बताया- घर के आसपास घूमते थे     |     215 दिव्यांगजनों को मौके पर मिले कृत्रिम हाथ-पैर, कोलकाता की दिव्यांग टीम का मंच पर हुआ सम्मान     |     नीट पेपर विरोध में एनएसयुआई,राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार पर लगाए आरोप     |     सांकरा में भी विकास की ओर बढ़ाया हीरा ग्रुप ने हाथ ,विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811