Let’s travel together.

प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार

0 87

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
इस वर्ष 7 सितंबर से गणेश उत्सव प्रारंभ होने जा रहा हैं इसकी तैयारियों के लिए नगर की सभी गणेश उत्सव समितियां जुटी हुई हैं। प्रतिमाओं को भी मूर्तिकार अंतिम रूप देने में लगे हैं। इस बार 5 फीट से लेकर 7 फीट तक की प्रतिमाएं बनाई गई है मूर्ति कलाकारों का कहना है कि प्रशासन द्वारा प्रजापति समाज को मिट्टी नहीं उपलब्ध कराई जाती। मजबूरी में मिट्टी खरीद कर प्रतिमाएं बनाना पड़ रही है। जरूरी है कि प्रतिमाएं बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन मिटटी उपलब्ध कराए ताकि हमें खरीदना न पड़े। वहीं नगर में गणेश उत्सव की तैयारियां अब अंतिम दौर में चल रही है। इस बार प्रतिमाओं की कीमतों में 20 से 30 फीसदी बढ़ोतरी हुई है, जिससे समितियों को महंगाई की मार से जूझना पड़ रहा है। मूर्तिकारों का कहना है कि मिट्टी की कीमत के साथ ही लकड़ी, रंग रोगन सहित अन्य सामग्री के दाम भी काफी बढ़ने से दाम में बढ़ौतरी हुई है। अंबाड़ी निवासी हल्के राम प्रजापति, अमन प्रजापति ,राहुल प्रजापति ,विक्की ,छोटू प्रजापति बताया कि गणेश जी की विशेष आयोजन के लिए कच्ची मिट्टी की मूर्ति बनाने के लिए पिछले कई सालों से काम चल रहा है हमारे पूर्वज भी यही काम करते थे इसके बाद हम करने लगे मूर्ति करीब दो माह में बनकर तैयार होती है। मूर्तियों को तैयार करने में कारीगरों की बहुत मेहनत लगती है तब जाकर मूर्ति तैयार होती है गणेश जी का पूरा दरबार कच्ची मिट्टी की मूर्तियों से ही सजाया जाता है। अंबाडी निवासी हल्के राम प्रजापति ने बताया कि हम जो मूर्ति बनाते हैं वह मूर्ति बालमपुर, भदभदा, दीवानगंज, सेमरा ,नरखेड़ा, जमुनिया, कायमपुर, बेरखेड़ी, सलामतपुर गीदगढ़, महुआ खेड़ा, हिनोतिया, शक्ति, पिपरई, मुनारा, करेया, कायमपुर, जमुनिया ,देहरी, मुड़िया खेड़ा बांसिया यदि गांव में जाती हैं अंबाड़ी गांव मिट्टी की मूर्ति बनाने में प्रसिद्ध है यहां के ग्रामीण जिस तरह की मूर्ति बनाने की कहोगे उस तरह की मूर्ति बना देते हैं यहां कई वर्षों से काम चलता है अंबाडी के निवासी पूरी साल मूर्ति बनाने का कार्य करते हैं दीपावली पर लक्ष्मी जी, गणेश उत्सव में गणेश जी की मूर्ति बनाते हैं तो नवरात्र में दुर्गा जी की मूर्ति बनाते हैं जब कोई व्यक्ति विशेष तौर पर नई मूर्ति बनाने को कहता है तो हम उस हिसाब से मूर्ति बनाते हैं जैसी कहते हैं वैसे भी मूर्ति बना देते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811