Let’s travel together.

ग्राम सेहतगंज में मजदूरों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण,विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

0 192

शिवलाल यादव

रायसेन।म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन ओंकार नाथ के मार्गदर्शन में श्रमिक विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन, श्रम विभाग और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त समन्वय से ग्राम सेहतगंज में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में सचिव एवं मजिस्ट्रेट संगीता यादव,जिला विधिक सहायता अधिकारी दिव्या भलावी द्वारा उपस्थित मजदूरों को उनके कानूनी व संवैधानिक अधिकार बताते हुए नालसा की असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को विधिक सेवा योजना, जिला परामर्श योजना, पारिवारिक विवाद समाधान केन्द्र योजना, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, नालसा मोबाईल एप, निःशुल्क विधिक सहायता आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
श्रम पदाधिकारी ज्ञानेष सिंह महदेले द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। विभाग से मयंक दीक्षित श्रम निरीक्षक रायसेन एवं सुरेन्द्र बाबरा श्रम निरीक्षक रायसेन उपस्थित रहे। शिविर स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगभग 150 मजदूरों स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं चिकित्सकों द्वारा ब्लडप्रेशर, डायबिटीज, शरीर का तापमान आदि की जांच की गई और दवाईयों का निःशुल्क वितरण किया गया। विभाग से श्री राघवेश त्रिपाठी पीजीएमओ एवं डॉ. मोना राणे स्त्री रोग विषेषज्ञ एवं अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811