Let’s travel together.

कुछ दिन रुककर फिर हुई तेज बारिश,किसानों के चेहरे खिले

0 67

देवेंद्र तिवारी सांची,रायसेन

रक्षाबंधन निकलते ही बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो चुका है लगातार हो रही बारिश से जहाँ किसानों को राहत मिल गई वहीं दूसरी ओर एक बार फिर जनजीवन अस्तव्यस्त दिखाई देने लगा है जगह जगह गढ्ढो मे पानी भर गया तथा सडकों का नजारा भी बाढ जैसा दिखाई देने लगा है ।
जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन गुजरते ही एक बार फिर बारिश का दौर शुरु हो गया है शुक्रवार शाम से हुई भारी बारिश का दौर लगातार जारी है इस बारिश से किसानों को तो राहत मिल गई है वहीं दूसरी ओर भारी बारिश बादलो की तेज गडगडाहट बिजली की तेज चमक के साथ भारी बारिश हो रही है इस भारी बारिश से नदी नालों मे फिर उफान आ गया है तथा इसी क्रम मे हलाली डेम मे भी जलभराव पूरा होने से पुनः हलाली के गेट खोलना पडे हैं तथा तीन गेट खोलकर डेम के पानी कम करना पड रहा है ।इसके साथ ही मदागन तालाब लबालब होने से स्तूप मार्ग अस्पताल के सामने जलमग्न जैसे हालात बन चुके है स्तूप रोड पर लगभग डेढ़ फिट पानी होने तथा अस्पताल परिसर मे भी पानी भरने लगा है जिससे अस्पताल मे पहुचने दिक्कत खडी हो रही है यही हाल रामलीला सडक़ जो वार्ड न 15-5 रोड से नगर की लगभग आधी आबादी का आना जाना रहता हैं डेढ़ से दो फिट पानी से होकर गुजरने मजबूर हो रहे हैं अन्य क्षेत्रों के भी यही हाल बनने लगे है ।इसके साथ ही अस्पताल के सामने ही बिजली केन्द्र मे भी पानी भर जाने से बिजली व्यवस्था सुचारु बनाने मे मंडल कर्मचारियों को जान जोखिम मे डालकर मशक्कत करनी पड रही है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811