Let’s travel together.

पंचायत और नगर निकाय चुनाव बगैर OBC आरक्षण होंगे, सुप्रीम कोर्ट का आदेश,2 हफ्ते में हो नोटिफिकेशन

0 351

भोपाल। अंततः मध्यप्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में आदेश जारी कर कहा है कि बगैर किसी नए आरक्षण के ही राज्य सरकार को चुनाव कराना होगा। प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को चुनाव कराने का फैसला सुनाया है।

कोर्ट ने आदेश में कहा कि 2 हफ्ते में अधिसूचना जारी करें। ओबीसी आरक्षण के लिए तय शर्तों को पूरा किए बिना आरक्षण नहीं मिल सकता। अभी सिर्फ एससी/एसटी आरक्षण के साथ ही चुनाव कराने होंगे। कोर्ट ने कहा है कि जो पार्टियां ओबीसी को आरक्षण देना चाहती हैं वह सामान्य सीट पर ओबीसी कैंडिडेट को स्थानीय निकाय चुनाव में खड़ा कर सकते हैं।

उधर स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर कोर्ट के आदेश के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इस मामले में सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अध्ययन करेगी और इसके बाद कोर्ट में रिव्यू पिटिशन लगाएगी। इस पिटीशन में सरकार कोर्ट से ओबीसी आरक्षण के साथ पंचायत और नगर निकाय चुनाव कराने की मांग करेगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |     शिवपुरी में दुस्साहस: अवैध उत्खनन रोकने गई राजस्व टीम को दी गोली मारने की धमकी       |     सेवा दिवस के रूप में मना उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, वैश्य महासम्मेलन ने की सेवा     |     लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय: कोरबा प्रेस क्लब में विधायक अनुज शर्मा ने साझा कीं आपातकाल की भयावह यादें     |     35 से 40 गांवों की सेहत भगवान भरोसे, दीवानगंज अस्पताल में एक डॉक्टर पर पूरा सिस्टम, मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर     |     जून खत्म होने को, बारिश का इंतजार: दीवानगंज के किसान चिंतित, धान रोपाई अटकी     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला, चलते-चलते धुआं छोड़ने लगी क्रेन मशीन, कुलहड़िया मोड़ पर बाइक सवार खेत में गिरा     |     नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811