Let’s travel together.

कोलकाता की महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार एवं हत्या के विरोध मे उच्च स्तरीय जांच  कर गिरफ्तार आरोपीयों को कठोर सजा देने की मांग

0 117

मुख्यमंत्री  एवं  चिकित्सा शिक्षा मंत्री  को कॉलेज में चिकित्सकों को बेहतर सुरक्षा हेतु उचित कदम उठाने हेतु ज्ञापन दिया

विदिशा।कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज की युवा महिला चिकित्सक के साथ बालात्कार एवं हत्या के विरोध में मेडिकल कॉलेज में पदस्थ चिकित्सा शिक्षकों, जूडा एवं छात्रों के द्वारा सर्वप्रथम मृत महिला चिकित्सक को मोमबत्ती जलाकर एवं शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस जघन्य घटना के विरोध में सभी ने कड़ी निंदा करी एवं जल्द से जल्द उच्च स्तरीय जांच पूरी कर गिरफ्तार आरोपीयों को कठोर सजा देने की मांग की गई।

शासन से मांग की गई है कि भारत में चिकित्सा संस्थानों में असुरक्षित माहौल के सुधार हेतु एवं चिकित्सा कर्मियों के साथ होने वाली हिंसा के मामलो में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा निर्धारित की जाए। जिससे इस तरह की घटना को अंजाम देने से पहले कोई भी व्यक्ति कई बार सोचे।

मुख्यमंत्री  एवं  चिकित्सा शिक्षा मंत्री  को PMTA और JDA की तरफ से कॉलेज में चिकित्सकों को बेहतर सुरक्षा हेतु उचित कदम उठाने हेतु ज्ञापन दिया गया| महिला सुरक्षाकर्मियों की संख्या बड़ाई जाये, डॉक्टर ड्यूटी रूम आधुनिक सुरक्षा मानदंड के बनाये जाएँ, कॉलेज कैंपस में सुरक्षा के अच्छे इंतज़ाम हों इस हेतु पत्र लिखा गया| सभी ने एक सुर में हमारी दिवंगत महिला चिकित्सक साथी को जल्द जल्द न्याय मिले आवाज उठाई |

न्यूज़ सोर्स-  मेडिकल टीचर एसोसिएशन जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन,अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज विदिशा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811