Let’s travel together.

मंडीदीप नगर पालिका का भवन हुआ जर्जर डर के साए में काम कर रहे कर्मचारी

0 385

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा दमोह में हुई दुर्घटना के बाद संपूर्ण मध्यप्रदेश में जर्जर भवनों को गिराने का कार्य बड़े जोर शोर से किया जा रहा है।तो वही दूसरी ओर मंडीदीप नगर पालिका की बिल्डिंग भी जर जर हो रही है।ताजा मामला जन्म मृत्यु शाखा है। जहां पर छत का कुछ हिस्सा गिरकर कार्य करने वाले कर्मचारी के पास गिरा जिसमे हाथ में कुछ चोट महिला को आई है।वही छत पर लगा पंखा जिस जगह पर लगा है।पंखा चालू करते ही प्लास्टर उखड़ने लगता है।अब कर्मचारी भी दबी जुबान में कहने लगे है।कभी भी कोई हादसा हो सकता है।जल्द से जल्द नगर पालिका को नए कार्यालय में शिफ्ट कर देना चाहिए जिससे होने वाली दुर्घटना से बचा सके।

मंडीदीप नगर पालिका में बनी दुकानें भी क्षतिग्रस्त

मंडीदीप नगर पालिका में बनी दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है।जिसकी पूरी की पूरी छत ही गिर गई है। जिन दुकानदारो ने दुकाने खरीदी है।वो भी डरे सहमे रहते है।गलियों का प्लास्टर भी जगह जगह से गिर रहा है।

इनका कहना है

नगर पालिका का भवन जर्जर अवस्था में है। कल जन्म मृत्यु शाखा में प्लास्टर गिर गया था। विभाग को प्रस्ताव भेजा है।पर अभी तक अनुमति नहीं मिली है।

सुधीर उपाध्याय नगर पालिका सीएमओ मंडीदीप

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश-इकराम     |     शिवपुरी जिले की आधी से अधिक आबादी चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार     |     जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811