Let’s travel together.

सामुदायिक भवन तो बन गया मगर रास्ते के लिए आज भी वार्ड वाशी और बच्चों को करनी पड़ रही है मशक्कत

0 98

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

बारिश ने जगह जगह सडको पर कीचड करने से लोगों को आने जाने की समस्या खडी कर दी है जिससे स्कूली बच्चों को भी परेशानी खडी हो चली है।
जानकारी के अनुसार सूखे मे बच्चे बडे महिला आसानी से आना जाना कर लेते थे परन्तु तेज बारिश से लोगों के सामने समस्या खडी हो गई जिससे लोग परेशान हो चले है इन दिनो तेज बारिश ने जहाँ प्रशासन की कल ई खोल कर रख दी है तो वहीं जगह जगह सडको पर दलदल होने से प्रशासन की बारिश पूर्व तैयारी की कल ई खुल गई है ऐसा ही मामला नगर के वार्ड न 13 बसस्टैंड परिसर की पिछली सडक का सामने आया जहां सामुदायिक भवन तो निर्मित कर दिया गया ।उसके आगे ही कुछ बसाहट होने से वहां आने जाने वाले लोगों को खासी परेशानी उठानी पड रही है यहां न तो कोई सडक निर्माण ही हो सका न ही लोगों को कोई वैकल्पिक व्यवस्था ही मिल सकी ।जिससे लोगों को आने जाने मे दलदल से होकर गुजरना पड रहा है इतना ही नहीं सबसे अधिक परेशानी उन नौनिहालों को उठानी पडती है जो शिक्षा ग्रहण करने अपने स्कूल जाने घरों से निकलते हैं तब पीठ पर बस्तों का बोझ लिए दलदल मे से निकलने मशक्कत करना पडती है इन सबसे प्रशासन बेखबर बना बैठा है ।बताया जाता है इस मार्ग निर्माण की स्वीकृति तो हो चुकी है तथा निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है परन्तु कहा नहीं जा सकता निर्माण कब शुरू हो सकेगा तब तक लोगों के साथ बच्चे भी इस समस्या से जूझते रहेंगे। तब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था की दरकार बनी हुई है जिससे स्कूली बच्चे महिला बुजुर्गों को राहत मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811