Let’s travel together.

बच्चे रहेंगे स्वस्थ,तभी कर पाएंगे बेहतर अध्ययन–डिप्टी कलेक्टर शिवाँगी अग्रवाल

0 147

– डिप्टी कलेक्टर की अनूठी पहल – कुर्सी पाकर बच्चों के खिल उठे चेहरे

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शासन की योजना के तहत आँगनबाड़ी को गोद लेने हेतु निर्देश प्राप्त हुए इस क्रम मे जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र शिवपुरी द्वारा आँगनबाडी बांसखेड़ी सीर को गोद लिया तथा छात्र हित को दृष्टिगत रखते हुए आँगनबाड़ी की रंगाई पुताई की गई तथा विभिन्न प्रकार की थ्रीडी चार्ट दीवालों पर इंगित किए गए , उम्र के आधार पर बच्चों का बजन कितना हो इस हेतु आँगनबाडी को बजन तोलने की मशीन प्रदाय की गई , बच्चे खेल-खेल मे किस तरह सीखे इस कारण से संस्था मे समस्त प्रकार की खेल सामग्री प्रदान की गई , जिसमे क्रिकेट की समस्त सामग्री , फुटबॉल , टेनिस बोल, प्लास्टिक बोल प्रदाय किए गए , बच्चों के अध्यापन को दृष्टिगत रखते हुए सभी बच्चों को स्लेट , कॉपियाँ , पेंसिल , कलर पेन ,मार्कर , रवर , एवं कटर , बत्ती पेकेट प्रदाय किए गए, बच्चों के साथ डिप्टी कलेक्टर स्वयं आँगनबाड़ी पर उपस्थित हुई बच्चों के साथ बैठकर शिक्षा के संबंध मे रोचक कहाँनियों मे खेल खेल के माध्यम से अध्यापन कार्य कराया । बच्चों को गर्मी न लगे इस हेतु आँगनबाड़ी को पंखा दिया गया , सभी बच्चों को मेगी पेकेट एवं बिस्किट पेकेट का वितरण किया गया , चर्चा उपरांत पाया गया कि कुछ बच्चे उम्र के आधार कम बजन की श्रेणी पाए गए उन सभी बच्चों को संतुलित पोषण आहार प्रदाय किया जाएगा । आँगनबाड़ी मे 3 से 6 वर्ष के कुल 38 बच्चे दर्ज है जिसमे 16 बालक एवं 22 बालिकाये है तथा , 0 से 6 माह के 7 बच्चे दर्ज है , जिसमे 3 बालक एवं 4 बालिकाये दर्ज है , इसके साथ साथ जिला परियोजना समन्वयक द्वारा बांसखेड़ी प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया गया निरीक्षण दौरान सभी कक्षाओ का अध्ययन कार्य देखा एवं सभी बच्चों को पेंसिल , स्लेट , बत्ती कॉपी का वितरण किया गया , साथ ही सभी बच्चों को मेगी एवं बिस्किट का वितरण किया गया , पूर्व मे भी डिप्टी कलेक्टर द्वारा पुस्तकालय को सुधारने का वीड़ा उठाया था एवं सभी के सहयोग से उनके मार्गदर्शन से पुस्तकालय मे आज दिनांक 721 नवीन पुस्तके दी गई जो अपने आप मे एक मिशाल है जिससे की शिवपुरी के सेकड़ों छात्र लाभान्वित हो रहे है जो विभिन्न परीक्षाओ मे शिवपुरी जिले का नाम रोशन करेंगे । शिवपुरी विकास खंड मे सभी संस्थाओ पर शिक्षकों के सहयोग से अंकुर अभियान मे रिकॉर्ड कायम किया इसी श्रखला मे डिप्टी कलेक्टर द्वारा शा प्रावि बांसखेड़ी मे 10000 वां पोधा रोपित किया गया । जनपद शिक्षा केंद्र शिवपुरी विभिन्न आयामों मे शानदार प्रदर्शन कर रहा है , इस हेतु डिप्टी कलेक्टर द्वारा बी आर सी सी अंगद सिंह तोमर एवं उनकी टीम को बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811