Let’s travel together.

भूमाफिया द्वारा किए गए 5 हेक्टेयर वन भूमि से अवैध कब्जा फिर हटाया गया

0 204

 

शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन

वन भूमि को भूमाफिया से मुक्त कराने का अभियान वन विभाग द्वारा लगातार जारी है। जिसके तहत आज डीएफओ विजय कुमार के निर्देशानुसार वनपरिक्षेत्र  अधिकारी अरविंद अहिरवार के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर हेमराज कोली ,कार्यवाहक वनपाल प्रदीप लोधी वनरक्षक बृजकिशोर तिवारी , शरद शर्मा , विकास साहू,सद्दाम खान, नीरज राठौर,संजीव शर्मा , निर्मिला इमने एवं सहयोगी दल सहित ग्राम वन समिति अध्यक्ष,सदस्य की टीम के द्वारा महुयाखेड़ा अ क्षेत्र के मड़खेड़ा टप्पा के जंगल मे 5 हेक्टेयर जिसका मूल्य 55 लाख रुपए आंका गया है ,उक्त वन भूमि पर ग्राम के लोगो द्वारा अतिक्रमण का प्रयास कर लांगे डाले हुए थे वन विभाग द्वारा सख्ती से हटाते हुए मुक्त कराकर उस पर मबेशी करवाकर एवं सूबबूल का बीजारोपण किया गया। तहसील में वनभूमि से अतिक्रमण हटाने की लगातार कार्रवाई से भूमाफिया में हड़कंप मचा हुआ है ।
वनपरिक्षेत्राधिकारी अरविंद अहिरवार का कहना है कि विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण की गई वनभूमि को चिन्हित किए जाने के पश्चात उन पर से सख्ती से अतिक्रमण हटकर किया जा रहा है । यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811