Let’s travel together.

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया से मप्र हाई कोर्ट सख्त, सेना को चयनित उम्मीदवारों का रिजल्ट सार्वजनिक करने के निर्देश

0 102

 

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने अग्निवीर भर्ती से जुड़े सेना के अधिकारियों को चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतने की बात कहते हुए चयनित अभ्यर्थियों को प्राप्त अंकों की जानकारी भी साझा करने के निर्देश दिए। न्यायमूर्ति विशाल धगट की एकलपीठ ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक परीक्षा में प्राप्त अंक व्यक्तिगत जानकारी के अंतर्गत नहीं आते, लिहाजा प्रत्येक अभ्यर्थी को अपने प्रतिस्पर्धियों के अंकों की जानकारी प्राप्त करने का पूरा अधिकार है। यह जानकारी देने के लिए हाई कोर्ट ने सेना के अधिकारियों को 15 दिन की मोहलत दी है।

सूचना अधिकार के तहत अभ्यर्थियों ने मांगी अपने रिजल्ट की जानकारी
दरअसल, अग्निवीर भर्ती में शामिल होने वाले कुछ अभ्यर्थियों ने सूचना अधिकार के अंतर्गत सेना से चयनित अभ्यर्थियों को प्राप्त अंकों की जानकारी भी मांगी थी, जिसे न देते हुए सेना कार्यालय की ओर से सिर्फ जानकारी मांगने वाले अभ्यर्थियों और चयन प्रक्रिया की कट आफ ही उपलब्ध कराई गई। नतीजतन, अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट की शरण ली।

केबल चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिखाए गए
याचिकाकर्ता सतना निवासी अमन द्विवेदी और रीवा, सीधी व अन्य जिलों के निवासी अभ्यर्थियों की ओर से दलील दी गई कि उन्होंने सितंबर, 2022 में अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लिया और उसके बाद नवंबर, 2022 में आयोजित लिखित परीक्षा में भी अच्छा प्रदर्शन किया। परिणाम 26 नवंबर, 2022 को घोषित किए गए, जिसमें महज चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिखाए गए। उनके नाम या प्राप्त अंकों का उल्लेख नहीं किया गया।

चयनित उम्मीदवारों के अंकों का खुलासा नहीं
याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि उनको जानकारी है कि कई चयनित उम्मीदवारों ने उनसे कम अंक प्राप्त किए थे फिर भी उनका चयन कर लिया गया। अभ्यर्थियों ने सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगी तो पूरी चयन प्रक्रिया के बजाय सिर्फ याचिकाकर्ताओं को केवल कट-आफ अंकों और उनके स्वयं के अंकों की जानकारी ही दी गई। लगभग 50 चयनित उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों का खुलासा नहीं किया गया। लिहाजा, हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शहरकाज़ी को लेकर उठे विवाद पर मसाजिद कमेटी का बड़ा खुलासा     |     सर्राफा दुकान से 26 लाख कीमत की सोने की करधौनी लेकर भागा लुटेरा , भागते में गिरा और पकड़ा गया     |     भिखारी ने जादू-टोने का भय दिखाकर महिला को ठगा,सोने के गहने लेकर हुआ रफूचक्कर      |     हिंदी पत्रकारिता: ‘मार्तंड’ के ‘उदंत’ की मूल तासीर अक्षुण्ण रहेगी !-अजय बोकिल     |     बेगमगंज में मासिक धर्म जागरूकता अभियान आयोजित, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक     |     महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान में ब्यूटी पार्लर कोर्स शुरू     |     शिवपुरी में दूधियों की हड़ताल: दाम बढ़ाने पर अड़े, जनता परेशान, प्रशासन मौन     |     उप मुख्यमंत्री ने वर्न यूनिट का किया निरीक्षण     |     जल जीवन मिशन की प्रशिक्षण कार्यशाला का उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया शुभारंभ     |     अखिलेश भार्गव,भार्गव ब्राह्मण समाज के जिला उपाध्यक्ष बने     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811