Let’s travel together.

महंगाई भत्ते की मांग लेकर अब विद्युत कंपनी के पेंशनर भी सड़क पर उतरेंगे,हुई बैठक

0 117

शिवलाल यादव

रायसेन।मप्र विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ जिला रायसेन की बैठक कंपनी स्थित श्रम कल्याण केंद्र में वरिष्ठ पेंशनरों की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रिटायर्ड कर्मचारियों ने
बताया कि छत्तीसगढ़ पावर मैनेजमेंट कंपनी अपने विद्युत पेंशनरों एवं परिवार पेंशनरों को जनवरी 2022 से बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ता 34 प्रतिशत के आदेश कार्यपालन निदेशक ने 26 अप्रैल 22 को जारी कर चुकी है।
संपूर्ण देश में वर्ष 2003 में केंद्र सरकार ने विद्युत अधिनियम समान रूप से लागू किया गया है तो मप्र की पावर मेनेजमेंट कंपनी जबलपुर प्रदेश के विद्युत पेंशनरों को भी केंद्र के बराबर अपने पेंशनरों को भी 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने के आदेश जारी करें।
इस मांग को लेकर संगठन 25 मई को सुबह 11 बजे जिले के विद्युत पेंशनर कार्यपालक निदेशक शक्ति भवन जबलपुर के नाम महाप्रबंधक विद्युत कंपनी गुना को ज्ञापन सौंपेगा। पेंशनरों ने कंपनी से सातवें वेतनमान का 27 माह का लंबित एरियर की मांग भी की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     सेवा भारती और जैक्वार के सहयोग से शिवपुरी में खुला प्लंबिंग प्रशिक्षण केंद्र       |     हर पौधा – हरित भविष्य की ओर एक कदम  नेवरा विद्यालय में अग्रवाल महिला मंडल ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     भाजपा जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित      |     ई टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए किसान जागृति संगठन,सरकार को बड़े आंदोलन चेतावनी     |     मटक कुंड: प्रकृति प्रेमियों की पसंद,रोमांच और सुकून का संगम,बताया हीलिंग डेस्टिनेशन     |     गरीबों की मदद को आगे आये कांग्रेस नेता     |     रायसेन–राहतगढ़ मार्ग के घटिया निर्माण के विरोध में 8 जुलाई को गैरतगंज में कांग्रेस का विशाल धरना, प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल     |     79 साल बाद भी सड़क का इंतजार: टपरा गांव के ग्रामीण दलदल से गुजरने को मजबूर     |     2 दिन की बारिश में ही डूबी प्रधानमंत्री योजना की सड़क, 30 गांवों के यात्रियों की राह बनी ‘तालाब’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811