Let’s travel together.

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शुरू:मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अब सबके लिए लागू

0 142

शिवलाल यादव

रायसेन।कोरोना काल के दो साल बाद अब फिर से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शुरू हो गई। योजना में इस बार सरकार ने बदलाव करते हुए हर जाति व धर्म की बेटी को इसमें शामिल कर लिया है। अमीरी-गरीबी वाला पैमाना इस बार खत्म कर दिया गया है।बाकायदा इसके लिए नए नियम बनाकर सरकार ने जिला मुख्यालयों पर भेजते हुए प्लानिंग बनाने के निर्देश दे दिए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी जिला, जनपद पंचायतों के अलावा नगर पालिका व परिषदों के माध्यम से विवाह सम्मेलन कराने की योजना बनाना शुरू कर दी है।
जिले में फिलहाल अधिकारियों ने औसतन 500 बेटियों का ब्याह करने की प्लानिंग शुरू की है। यदि अच्छा सपोर्ट मिला तो बेटियों की संख्या बढ़ जाएगी। क्योंकि पहले सिर्फ आरक्षित वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी का ब्याह ही सरकार अपने स्तर से करती थी।
लेकिन इस बार सर्वहारा वर्ग, धर्म व अमीर-गरीब सभी को सम्मेलन में शामिल होने की पात्रता तय कर दी। इसके लिए सरकार ने सिर्फ एक ही शर्त रखी हैं कि या तो बेटी मप्र की मूल निवासी हो या बेटी का पिता भी मूल निवासी है। दोनों की परिस्थिति में उसे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में शामिल किया जा सकता है।

बेटी के विवाह पर 55 हजार खर्च होंगे…..
कलेक्टर अरविंद दुबे ने बताया कि योजना के तहत बेटियों का विवाह करने के लिए सरकार ने प्रत्येक बेटी के विवाह पर 55 हजार रुपए खर्च करने की रूपरेखा तय की है। इसमें 11 हजार रुपए बेटियों को चेक से दिए जाएंगे। वहीं 6 हजार रुपए सम्मेलन कराने वाली जनपद पंचायत या नगर परिषदों को दिया जाएगा। वहीं 38 हजार रुपए की विवाह सामग्री बेटियों को दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     सेवा भारती और जैक्वार के सहयोग से शिवपुरी में खुला प्लंबिंग प्रशिक्षण केंद्र       |     हर पौधा – हरित भविष्य की ओर एक कदम  नेवरा विद्यालय में अग्रवाल महिला मंडल ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     भाजपा जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित      |     ई टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए किसान जागृति संगठन,सरकार को बड़े आंदोलन चेतावनी     |     मटक कुंड: प्रकृति प्रेमियों की पसंद,रोमांच और सुकून का संगम,बताया हीलिंग डेस्टिनेशन     |     गरीबों की मदद को आगे आये कांग्रेस नेता     |     रायसेन–राहतगढ़ मार्ग के घटिया निर्माण के विरोध में 8 जुलाई को गैरतगंज में कांग्रेस का विशाल धरना, प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल     |     79 साल बाद भी सड़क का इंतजार: टपरा गांव के ग्रामीण दलदल से गुजरने को मजबूर     |     2 दिन की बारिश में ही डूबी प्रधानमंत्री योजना की सड़क, 30 गांवों के यात्रियों की राह बनी ‘तालाब’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811