Let’s travel together.

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने की जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत संचालित गतिविधियों तथा प्रगति की समीक्षा

0 76

वृहद पौधरोपण अभियान के संबंध में भी दिए निर्देश

मुख्यमंत्री को कलेक्टर श्री दुबे ने जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान तहत संचालित गतिविधियों तथा वृहद पौधरोपण की तैयारियों से कराया अवगत

रायसेन्।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा रविवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश में 05 जून से 30 जून की अवधि में चलाए गए जल गंगा संवर्धन अंतर्गत संचालित गतिविधियों तथा प्रगति की सभी कलेक्टर, कमिश्नर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर समीक्षा की। उन्होंने जुलाई माह में संचालित होने वाले एक पेड़ मॉ के नाम अभियान अंतर्गत वृहद स्तर पर पौधरोपण हेतु की जा रही तैयारियों की भी जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री डॉ यादव को रायसेन कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत संचालित गतिविधियों तथा प्रगति से अवगत कराया गया। साथ ही जिले में वृहद स्तर पर पौधरोपण हेतु की जा रहीं तैयारियों तथा कार्ययोजना की जानकारी दी। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, डीएफओ रायसेन श्री विजय कुमार तथा डीएफओ औबेदुल्लागंज श्री हेमंत रायकवार रायसेन में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष से वीडियो कॉफ्रेंस में शामिल हुए। इस दौरान सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की कामकाजी बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष   ने संगठन की मजबूती पर दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन     |     स्टेशन से स्तूप रोड अतिक्रमण की चपेट में,स्तूप प्रभारी ने जताई आपत्ति     |     प्राचीन देवस्थान के समीप शराब दुकान का विरोध, ग्राम नूरगंज में धरने पर बैठे ग्रामीण     |     मंडीदीप थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, आरोपी फरार     |     पीएम आवास कि मिली चाबी तो खिल उठे चेहरे     |     जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को वितरित किए गए नजरी नक्शे और बैग किट     |     नेशनल क्वालिटी चेक असेसमेंट में क्वालिफाइड होने पर उप स्वास्थ्य केंद्रकर्मचारियों को मिली प्रोत्साहन राशि     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कार्यकारी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया जोर     |     17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811