Let’s travel together.

विकास यात्रा में मंत्री नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों ने जला दिया पोस्टर

0 311

 

– गांव में पोस्टर जलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

– भाजपा विधायकों के लिए विकास यात्रा बन गई फजीहत

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में निकाली जा रही विकास यात्रा भाजपा विधायकों के लिए मुसीबत बन गई है। इसी क्रम में पोहरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा जब एक गांव में नहीं पहुंचे तो यहां के ग्रामीणों ने उनका पोस्टर जला दिया और नारेबाजी की। पोस्टर जलाने और नारेबाजी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जिसमें ग्रामीणजन कह रहे हैं कि मंत्री नहीं आए तो वह अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। पोहरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा सिंधिया समर्थक विधायकों में गिने जाते हैं। बीते दो वर्ष पहले उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामा है और उपचुनाव में सिंधिया समर्थक के तौर पर उन्हें भाजपा ने उपचुनाव में टिकट दिया था जिसमें वह जीते थे।

सोशल मीडिया पर हो रहा है वीडियो वायरल-

लोगों द्वारा बैनर-पोस्टर जलाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किशनपुरा में बीते रोज विकास यात्रा पहुचनी थी क्षेत्रीय विधायक और पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ बैनर पोस्टर भी लगाए गए थे। लेकिन मंत्री के न पहुचने से नाराज ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा के बैनर पोस्टरों को आग के हवाले कर दिया। क्योंकि विकास यात्रा में शामिल होने के लिए मंत्री सुरेश राठखेड़ा नहीं पहुंचे। जिनका सुबह से ग्रामीण इंतजार कर रहे थे। इस घटना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ग्रामीणजन लगा रहे हैं पोस्टर में आग-

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में ग्रामीण हाथो में बैनर पोस्टर लेकर आग लगा रहे थे। हालांकि यह वीडियो कब का है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वीडियो में कुछ ग्रामीण यह कहते सुनाई दे रहे हैं किशनपुरा की आदिवासी जनता की कई समस्याएं हैं। जिन्हें मंत्री के समक्ष रखने के लिए सुबह से आदिवासी समाज के लोग अपना कामधाम छोड़कर मंत्री का इंतजार कर रहे थे। लेकिन मंत्री सुरेश राठखेड़ा किशनपुरा नहीं पहुंचे।

अपने बयानों से लगातार सुर्खियों में रहते हैं पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा-

शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और शिवराज सरकार में पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा अपने बयानों से भी सुर्खियों में रहते हैं।पिछले दिनों पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ को उन्होंने कलंकनाथ कहा था। इसके अलावा अमर्यादित भाषा का भी उपयोग किया था। विकास यात्रा के दौरान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा में कल होगा जन आक्रोश,7 मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन     |     धरसींवा में कल से शुरू होगी 25 दिवसीय सेवा संवाद यात्रा,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिखाएंगे हरी झंडी     |     NH-45 खरगौन के पास मिली एक दिन की नवजात बच्ची      |     सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में मिली     |     108 एंबुलेंस की देरी से प्रसूता और नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर ने गठित किया 4 सदस्यीय जांच दल, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट     |     25 साल से फरार नाबालिग के अपहरण ,दुष्कर्म का आरोपित स्थाई वारंटी गिरफ्तार      |     जहरीली शराब के खिलाफ 7 जिलों की आबकारी और पुलिस टीम का बड़ा एक्शन, सीमावर्ती गांवों में छापेमारी और फ्लैग मार्च     |     रामछज्जा की ऐतिहासिक धरोहर पर मंडराया खतरा, ईंट भट्टों और अवैध उत्खनन से नष्ट हो रहे प्राचीन शैलचित्र     |     रायसेन मंडी लूटकांड: जिंदगी की जंग हार गया घायल मुनीम पदमसिंह यादव, भोपाल के अस्पताल में तोड़ा दम     |     तलैया थाने के लॉकअप से विदेशी नागरिक फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811