Let’s travel together.

वाह दीदी वाह! सिग्नल पर बाइक रोकने के लिए अपनाया ऐसा तरीका, देख लोगों ने पीट लिया माथा

0 95

कार या बाइक चलाना कोई आसान काम नहीं होता है. अगर आपको सही से ड्राइविंग नहीं आती तो एक्सीडेंट के चांसेस बढ़ जाते हैं और जाहिर है एक्सीडेंट कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो जाते हैं. इसलिए सड़क पर हमेशा ही सावधानी से गाड़ी चलाने की लोगों को सलाह दी जाती है. आपने देखा होगा कि कई बार वैसे बच्चे भी सड़कों पर बाइक चलाते नजर आते हैं, जिनका पैर ही बाइक से नीचे तक नहीं पहुंच पाता. ऐसे में वो जैसे-तैसे बाइक को रोकने की कोशिश करते हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखते ही लोगों ने अपना माथा पीट लिया है.

दरअसल, इस वीडियो में एक लड़की सड़क पर बाइक चलाती नजर आती है और सिग्नल पर आते ही वो कुछ ऐसी हरकत कर देती है कि देखकर लोग हैरान ही हो जाते हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाइक चलाते-चलाते लड़की कैसे नीचे उतरने की कोशिश करती है. वह अपने दोनों पैरों को एक ही साइड कर लेती है और सिग्नल पर पहुंचते ही बाइक से नीचे उतर जाती है. फिर जैसे ही ग्रीन लाइट होती है, वह बाइक स्टार्ट करती है और दौड़कर जिस तरह लोग साइकिल पर बैठते हैं, उसी तरह वह बाइक पर बैठकर चली जाती है. असल में लड़की ने कुछ ज्यादा ही ऊंची बाइक ले ली थी, जिसे बाइक पर बैठे-बैठे रोकना उसके लिए मुश्किल हो गया था.

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @PicturesFoIder नाम की आईडी से शेयर किया गया है. महज 18 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 18 मिलियन यानी 1.8 करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि एक लाख 40 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

वहीं, वीडियो देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘इतनी छोटी सी महिला के लिए यह बहुत बड़ी बाइक है, लेकिन उसने इसे एक चैंपियन की तरह संभाल लिया’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘लड़की ने जो किया है, वो मैं बचपन में साइकिल के साथ किया करता था. ये वाकई मजेदार नजारा है’.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811