Let’s travel together.

9वीं क्लास के छात्र को उसके क्लासमेट ने मारा चाकू, अस्पताल में भर्ती

0 934

ओडिशा के गंजाम में एक 9वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र पर उसके क्लासमेट ने चाकू से हमला कर दिया. इस घटना के बाद 14 साल के इस लड़के को एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह रामचंद्रपुर में सरकारी सहायता प्राप्त रघुनाथ हाई स्कूल में हुई है.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. इस घटना को लेकर पातापुर के इंस्पेक्टर इंचार्ज अजय कुमार स्वैन ने कहा कि हम घटना की जांच कर रहे हैं और पूरी जांच के बाद कारण पता चलेगा.

दो हफ्ते पहले संबलपुर में चाकूबाजी

करीब दो हफ्ते पहले संबलपुर में चाकूबाजी की घटना हुई थी. जमीन विवाद में एक युवक ने महिला और उसकी बेटी पर हमला कर दिया था. युवक ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब वे अपनी सिलाई की दुकान पर जा रही थीं.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के मुताबिकस इंदु दास और उनकी बेटी पायल अपनी दुकान की ओर जा रही थीं, तभी सूरज हाटी नामक आरोपी ने मां-बेटी पर चाकू से हमला कर दिया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिले में शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की अनदेखी या उपकार..     |     ठेका श्रमिकों को ईएसआई व ईपीएफ सुविधाएं नहीं, यूनियन ने की शिकायत     |     मंडीदीप में पानी संकट पर फूटा जनाक्रोश, नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन     |     दिनारा के वीरसरोवर तालाब व गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण से खुलेगा रोजगार का रास्ता, पूर्व पार्षद ने दूरदर्शन पर रखी मांग       |     उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री भोपाल में दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार     |     पति-पत्नी के विवाद में पति ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की पत्नी का दुखद निधन      |     हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी,तीन दुधारू भैंस मृत      |     हमलाकर लूटने वाला आरोपित गिरफ्तार      |     तुलाई में गड़बड़ी पर भड़के किसान, रायसेन-विदिशा मार्ग पर चक्का जाम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811