Let’s travel together.

ऐसी पत्नी चाहिए जो… आखिर क्यों सलमान खान ने नहीं की शादी? पिता सलीम खान ने खोला राज

0 781

सलमान खान के लिए बीता साल कुछ खास नहीं रहा. दो फिल्में आईं, जिसमें से एक फ्लॉप हो गई. वहीं दूसरी पिक्चर उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई. इस वक्त वो जिस फिल्म की तैयारियों में बिजी हैं, वो है- Sikandar. फिल्म को ए आर मुरुगादास डायरेक्ट कर रहे हैं. इसमें ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलने वाला है, जिसके लिए सलमान खान ट्रेनिंग ले रहे हैं. हालांकि फिल्मों के अलावा सलमान खान से अक्सर एक सवाल पूछा जाता रहा है कि वो शादी क्यों नहीं कर रहे हैं?

सलमान खान का कई एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ा है. एश्वर्या राय, संगीता बिजलानी, सोमी अली, यूलिया वंतूर हो या फिर कटरीना कैफ… कई एक्ट्रेसेस को वो डेट कर चुके हैं. पर आज तक शादी नहीं की है. इस पर उनके पिता सलीम खान खुलकर बात कर चुके हैं. उन्होंने बताया था कि, आखिर क्यों उनके बेटे सलमान खान ने 58 की उम्र में भी शादी नहीं की है.

आखिर क्यों सलमान खान ने अबतक शादी नहीं की?

दरअसल सलीम ने बताया था कि, सलमान खान आसानी से रिलेशनशिप में आ जाते हैं, लेकिन शादी करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते. उनका स्वभाव काफी सरल है और वह आसानी से काफी आकर्षित हो जाता है. हालांकि, उन्हें हमेशा जानना होता है कि क्या वो महिला उनकी मां की तरह परिवार संभाल सकती हैं.

वो चाहते है कि जिस महिला से वह शादी करें, वह अपने पति और बच्चों को लेकर डेडिकेटिड हो. ठीक वैसे ही जैसे उनकी मां थीं. वो बच्चों के लिए खाना बनाएं और उनकी तैयार होने में मदद करें. इस बात का ध्यान रखें कि, बच्चों का होमवर्क पूरा हुआ या नहीं. हालांकि, आज के समय में यह आसान नहीं है”

इस दौरान सलीम खान के बयान पर इंस्टाग्राम यूजर ने रिएक्शन देते हुए कहा कि, “पुरुष महिलाओं को अपना गुलाम बनाना चाहते हैं… हर दूसरे आदमी की तरह ही इनकी भी मानसिकता ऐसी ही है”. जबकि दूसरा यूजर लिखता है कि, सलमान खान ने झूठ बोलना शुरू कर दिया है, क्योंकि ऐसा होना संभव नहीं है.

सलमान खान का कई एक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ा है. हालांकि, अब उनके साथ काफी अच्छी दोस्ती है. सलमान खान अक्सर शोज में अपनी शादी को लेकर हंसी मजाक करते नजर आ जाते हैं. हालांकि, उनके पिता ने बेटे की शादी को लेकर खुलकर बात की है.
Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |     पोला तिहार पर रैता व सांकरा में खेलकूद का आयोजन,विजेता दीदी-बहनों को किया सम्मानित     |     प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा     |     धरसीवाँ विधानसभा को विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत     |     गैरतगंज में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की मांग, क्षेत्रवासियों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन     |     गैरतगंज गढ़ी में शांति समिति की बैठक: त्यौहारों को सद्भाव से मनाने पर जोर     |     विख्यात संत पंडित कमल किशोर नागरजी को धमकी के विरोध में आक्रोश     |     16 सितंबर से शुरू होगा दशलक्षण पर्व, सागर में 4 मुनि संघों का हो रहा चातुर्मास     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811