Let’s travel together.

NEET को लेकर केंद्र सरकार की कार्रवाई को कमलनाथ ने बताया खानापूर्ति, कह दी यह बड़ी बात..

0 317

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा, कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि  NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार की अब तक की कार्रवाई खानापूर्ति जैसी प्रतीत हो रही है। अब तक इतनी बात स्पष्ट हो चुकी है कि NEET परीक्षा का पेपर लीक हुआ था और सरकार ने जिस तरह से NTA के महानिदेशक को हटाया है और परीक्षा में हुई कुछ गड़बड़ियों की जाँच CBI को सौंपी है उस से स्पष्ट है कि सरकार ने भी पेपर लीक होना स्वीकार कर लिया है।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि पेपर लीक होने से सबसे ज़्यादा नुक़सान उन अभ्यर्थियों का हुआ है जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे। सरकार की अब तक की कार्रवाई से अन्याय का शिकार हुए इन छात्रों को कोई भी न्याय मिलता प्रतीत नहीं होता। हो सकता है कि सरकार की कार्रवाई से परीक्षा में धाँधली करने वाले कुछ लोग क़ानून के शिकंजे में आ जाएं।

लेकिन इससे उन छात्रों को कोई फ़ायदा नहीं होगा जो योग्य होने के बावजूद NEET परीक्षा में सफल नहीं हो सके। इन अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने का एक ही तरीक़ा है कि NEET की परीक्षा को रद्द कर नए सिरे से आयोजित किया जाए। सरकार को इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाने के बजाय अभ्यर्थियों को न्याय देने का प्रश्न बनाना चाहिए और नए सिरे से परीक्षा करानी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811