Let’s travel together.

बदलने जा रहा NPS का ये नियम, अब रिटायरमेंट पर मिलेगा पहले से ज्यादा पैसा

0 245

जल्द ही नई पेंशन व्यवस्था के तहत नए फंड में निवेश का ऑप्शन मिलने जा रहा है. पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) ने युवाओं के लिए नई पेंशन व्यवस्था (एनपीएस) को आकर्षक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए अथॉरिटी न्यू बैलेंस्ड लाइफ साइकिल नाम से एक फंड पेश करने जा रही है. इससे रिटायरमेंट तक व्यक्ति को एक अच्छा-खासा फंड बनाने में मदद मिलेगी. पीएफआरडीए की इस प्रस्तावित योजना के तहत इक्विटी फंड में लंबे समय तक अधिक निवेश राशि आवंटित की जा सकेगी. इस योजना के अंतर्गत अंशधारक के 45 साल का होने पर इक्विटी निवेश में धीरे-धीरे कमी आएगी, जबकि अभी 35 साल से यह कटौती शुरू हो जाती है.

न्यू बैलेंस्ड लाइफ साइकिल फंड लाने की योजना

इस तरह एनपीएस से जुड़ने वाले पेंशनधारक को 45 साल की उम्र तक इक्विटी फंड में अधिक निवेश राशि आवंटित करने की सुविधा मिलेगी. इससे उन्हें रिटायरमेंट तक एक बढ़िया फंड तैयार करने में मदद मिलेगी. पीएफआरडीए के चेयरमैन दीपक मोहंती ने शुक्रवार को कहा कि हम अधिक लंबे समय तक इक्विटी शेयर फंड में निवेश आवंटित करने को लेकर दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में न्यू बैलेंस्ड लाइफ साइकिल फंड लेकर आएंगे. इससे इक्विटी फंड में लंबे समय तक अधिक आवंटन किया जा सकेगा.

ऐसे होगा फायदा

उन्होंने अटल पेंशन योजना से संबंधित एक कार्यक्रम में कहा कि एनपीएस की इस नई योजना के अंतर्गत 45 साल के उम्र से इक्विटी निवेश में धीरे-धीरे कमी आएगी जबकि अभी 35 साल से ही यह कटौती शुरू हो जाती है. ऐसा होने पर एनपीएस का विकल्प चुनने वाले लोग लंबे समय तक इक्विटी फंड में अधिक राशि का निवेश कर सकेंगे. इससे दीर्घकाल में पेंशन फंड बढ़ेगा जबकि जोखिम और रिटर्न के बीच संतुलन भी स्थापित होगा.

मोहंती ने अटल पेंशन योजना (एपीवाई) का जिक्र करते हुए कहा कि बीते वित्त वर्ष 2023-24 में एपीवाई से 1.22 लाख नये अंशधारक जुड़े. योजना शुरू होने के बाद से किसी एक वित्त वर्ष में अब तक की यह सर्वाधिक संख्या है. उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में 1.3 करोड़ अंशधारकों के इस योजना से जुड़ने की उम्मीद है. पीएफआरडीए के मुताबिक, जून 2024 तक एपीवाई से जुड़ने वाले अंशधारकों की कुल संख्या 6.62 करोड़ को पार कर जाने का अनुमान है.
Leave A Reply

Your email address will not be published.

दशहरा चल समारोह की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा     |     महाष्टमी के अवसर पर पेमत मंडल केंद्र पर निकला विशाल पथ संचलन, ग्रामीणों ने फूल वर्षा कर किया स्वागत     |     बाजार की गिरावट में छुपा है दूरगामी मौका, निवेशकों को रखना होगा लंबा नजरिया, आर्थिक विशेषज्ञ दुर्गेश गौड़ के  जानिए विचार     |     नवरात्रि पर क़स्बा गढ़ी में भक्ति और उत्साह का माहौल, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु     |     वेयरहाउस से 29 बोरी चावल चोरी का खुलासा, दो आरोपी पकड़े; 20 बोरी चावल और बाइक जब्त     |     रायसेन में एक महीने के भीतर दूसरे टाइगर की संदिग्ध मौत, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |     251 मीटर की चुनरी लेकर निकलीं माता की भक्त, नंगे पैर चलकर मढ़ माता मंदिर में चढ़ाई चुनरी     |     351 सीढ़ियां चढ़कर मां काली के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु     |     ₹30 लाख तक के ऋण पर ₹10 लाख तक की सब्सिडी, रोजगार के अवसरों से रूबरू हुए विद्यार्थी     |     एच.पी. स्कूल में गरबा की धूम, नौ देवियों के स्वरूप में सजीं छात्राओं ने मोहा मन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811