Let’s travel together.

पत्नी व बेटे को घर से निकाला, रात में बेटी के साथ की दरिंदगी; महिला ने पति की सुनाई हैवानियत की कहानी

0 93

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर एक शख्स ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद पिटाई कर उसे बेटे समेत घर से बाहर निकाल दिया. यहीं नहीं, 14 साल की बेटी को घर में ही रोक कर उसके साथ रेप किया. सुबह मां और भाई फिर घर पहुंचे तो बेटी ने रोते हुए उन्हें दरिंदगी की कहानी बताई. मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र मेें एक व्यक्ति अपनी पत्नी, बेटी व एक बेटे के साथ रहता था. बीती रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होने लगा. मां का साथ देने के लिए बेटा आगे आया तो यह बात पिता को नागवार लगी. उसने पत्नी के साथ ही बेटे की बुरी तरह से पिटाई शुरू कर दी, यही नहीं, बल्कि उसने पिटाई के बाद दोनों को घर से बाहर निकाल दिया और बेटी को अपने पास रोक कर उसके साथ रेप किया.

बेटी के साथ हैवानियत

आरोप है कि रात में जब बेटी सो गई तो 2:00 बजे उसके पास पहुंचा और छेड़छाड़ करने लगा. बेटी की नींद खुली तो पिता को गलत हरकत करते देख विरोध करने लगी, तब पिता को यह बात बुरी लगी. उसने बेटी की जमकर पिटाई की और उसके साथ हैवानियत की.

सुबह मां व भाई घर में आने लगे तो व्यक्ति ने दोनों को अंदर आने से रोका. उसके बाद शोर सुनकर जब पड़ोस के लोग जुटे तो किसी तरह से मां-बेटे घर के अंदर आए तो बेटी रोते हुए मां से लिपटकर अपने साथ हुई आपबीती बताई. हैवानियत की बात सुनते ही मां के पांव के नीचे की जमीन खिसक गई. उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी बेटी को अपने पिता से इस तरह का खतरा होगा. उसने बिना देरी किए चिलुआताल थाने में जाकर सारी बात बताई और पुलिस ने केस दर्ज कर लिया.

पुलिस ने उठाया कदम

पुलिस ने तत्काल आरोपी के घर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया. यही नहीं, किशोरी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया. इस संबंध में एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तरफ से मिली शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811