Let’s travel together.

NEET पेपर लीक के मिले सबूत, पटना के छात्र का कबूलनामा-रात में ही मिल गया था पेपर

0 116

नीट यूजी 2024 पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. मामले में पटना से गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थी अनुराग यादव ने कबूल किया है कि उसे परीक्षा से पहले पेपर मिले थे. साथ ही उनसे अपने बयान में यह भी कहा कि उसे रात भर प्रश्न के आंसर रटवाए गए थे. परीक्षा हॉल में जाने के बाद सभी प्रश्न वही मैंने पाया.

अनुराग ने अपने बयान में कहा कि मुझे मेरे फूफा यानी सिकंदर यादवेंद्र ने कोटा से यह कह कर बुलाया था की परीक्षा के लिए सेटिंग हो गई है. मेरा परीक्षा केंद्र पटना डिबाई पाटील स्कूल था. परीक्षा के बाद पुलिस ने मुझे गिरफ्तार कर लिया.

Neet Student Letter

अनुराग यादव पटना के सरकारी गेस्ट हाउस में एक मंत्री की पैरवी से ठहरा था. ठहरने की सारी व्यवस्था सिकंदर यादवेंद्र ने की थी. नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच बिहार आर्थिक अपराध इकाई कर रही है. वहीं पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड सिकंदर को भी गिरफ्तार किया गया है.

जल संसाधन विभाग में कार्यरत सिकंदर को गिरफ्तारी के बाद सस्पेंड कर दिया. अब तक मामले में 13 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसमें नीट यूजी परीक्षा में शामिल 5 अभ्यर्थी भी हैं. वहीं मामले में पूछताछ के लिए यूपी, बिहार और महाराष्ट्र के 9 अभ्यर्थियों को 18 और 19 जून को बुलाया गया था.

परीक्षा रद्द करने की मांग

वहीं सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर नीट यूजी 2024 परीक्षा को रद्द करने की मांग गई है. साथ ही पूरे मामले की सीबीआई जांच की भी मांग गई है. अभ्यर्थियों की मांग है कि परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है. ऐसे में पूरी परीक्षा को रद्द कर दोबारा से एग्जाम का आयोजन किया जाएगा.

यूजीसी नेट की परीक्षा रद्द

यूजीसी नेट 2024 परीक्षा में गड़बड़ी के कारण शिक्षा मंत्रालय ने एग्जाम को रद्द कर दिया है. साथ ही मामले की जांच सीबीआई को दी है. वहीं नीट यूजी पेपर लीक मामले में अनुराग के बयान के बाद परीक्षा रद्द होने की संभावना जताई जा रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राखी के रिश्ते को किया कलंकित, 16 साल की नाबालिग का बनाया वीडियो     |     दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |     बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811