विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन
औबेदुल्लागंज स्थित ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में सोलर ऊर्जा पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त आयोजित कार्यशाला का संचालन फलक एंटरप्राइजेज के गगन द्वारा किया गया।
कार्यशाला में छात्रों को सौर्य ऊर्जा के महत्व, उपयोग और लाभों के बारे में जानकारी दी गई। गगन द्वारा सरल एवं रोचक तरीके से बताया कि कैसे सौर्य ऊर्जा भविष्य की ज़रूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
उक्त कार्यशाला में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नवीकरणीय ऊर्जा के प्रति अपनी जिज्ञासा व्यक्त की। उन्होंने कार्यशाला को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम में स्कूल की निदेशक डॉ. सोनल मेहता, प्राचार्या ललिता जयमोन एवं ‘The Founder Kid’ निदेशक डॉ. कनिका शर्मा उपस्थित रहीं। उक्त सभी ने छात्रों को सृजनात्मक सोच और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
यह पहल स्कूल की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत छात्रों में नवाचार, जागरूकता और सतत विकास के मूल्यों को बढ़ावा दिया जाता है।