Let’s travel together.

कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड

0 67

राजस्थान के कोटा से सुसाइड की आने वाली खबरें परेशान करने वाली हैं. यहां एक और कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड का मामला सामने आया है. शनिवार देर रात बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले कोचिग छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. घरवालों को जब छात्र के सुसाइड की सूचना मिली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.

छात्र करीब 2 साल से कोटा में रहकर इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षा जे ईई की तैयारी कर रहा था. छात्र के सुसाइड की सूचना मिलते ही महावीर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्र महावीर नगर इलाके में करीब 2 साल से एक पीजी में रह रहा था. फिलहाल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में पीजी संचालक से जानकारी ली है. वहीं छात्र के घरवालों ने पुलिस ने सूचना कर दी गई. घरवालों के आने के बाद युवक के शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया जाएगा. महावीर नगर थाना अधिकारी महेंद्र मारू ने बताया कि घटना को लेकर घरवालों को सूचना कर दी गई है. मौके से कोई नोट पुलिस को फिलहाल नहीं मिला है. पुलिस मामले की जांच की जा रही है.

हैरान करने वाली बात है कि पुलिस को पहली जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन छात्र के कमरे से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. ऐसे में छात्र के घरवालों को भी यकीन नहीं हो रहा है कि उनके बेटे ने सुसाइड कर लिया है.

नहीं बंद हो रहा सुसाइड का गेम

कुछ समय पहले कोटा जहां छात्रों की सफलताओं का सेंटर हुआ करता था वह अब सुसाइड हब बनता नजर आ रहा है. आए दिन कोटा से सुसाइड की खबरें छात्रों, उनके परिवारवालों और आने वाले समय में कोटा में तैयारी करने के लिए जाने वाले छात्रों के लिए बड़ी समस्या है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811