Let’s travel together.

आगामी त्योहारों के मद्दे नजर थाना बम्होरी में हुई शांति समिति की बैठक संपन्न

0 308

तारकेश्वर शर्मा बम्होरी  रायसेन

को थाना बम्होरी में शांति समिति की बैठक आगामी त्योहार बकरीद ईद के उपलक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी आर के चौधरी पुलिस स्टाफ एवं कस्बा बम्होरी तथा आसपास के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित की गई ।
बैठक में प्रमुख रूप से वर्तमान में प्रचलित नियमानुसार कोलाहल अधिनियम में रात्रि 10 बजे के बाद साउंड सिस्टम डीजे आदि प्रतिबंधित सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट नही करना व किरायेदारों की सूचना संबंधित थानों में देना
धार्मिक सांस्कृतिक इत्यादि कार्यक्रमों एवम आगामी त्यौहार एवं धार्मिक व किसी भी प्रकार के कार्यक्रम मिलजुलकर भाईचारे के साथ शांति एवं सौहार्द पूर्ण माहौल में संपन्न किए जाएं इत्यादि महत्वपूर्ण जानकारियां बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों को दी गई । एवं बताया गया कि नियमों के उल्लंघन होने की दशा में वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जावेगी ।
सभी गणमान्य बंधुओ ने जारी नियमों का पालन करने एवं मिलजुल कर भाईचारे के साथ सभी त्यौहार एवं कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने में अपनी सहमति व्यक्त की थाना परिसर में हुई बैठक में हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष किशोर सोनी,मुस्लिम त्यौहार कमेटी अध्यक्ष सैय्यद शाहिद उस्ताद एवं नगर के गणमान्य नागरिक हर्षित साहू, अशीष सोनी दिलीप गुप्ता, सरपंच राजेश बघेल ,मिथलेश लोधी,विपिन रुसिया,लुकमान , एजाज़ आदि कस्बा के गणमान्य नागरिक पत्रकार बंधु सहित, सभी समुदाय के लोग बैठक में सम्मिलित हुए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811