Let’s travel together.

70 वर्षीय वृद्ध गलत तरीके से छूता था, नौकरी छोड़ी फिर भी रात में करता है वीडियो काल

0 91

जबलपुर। जबलपुर में साथ काम करने वाली एक युवती को 70 वर्षीय वृद्ध ने इतना परेशान किया उसने नौकरी पर आना छोड़ दिया। इसके बाद भी वृद्ध ने युवती का पीछा नहीं छोड़ा। आरोपित वृद्ध युवती को मोबाइल पर शायरियां भेजने लगा। कभी-कभी रात को वीडियो काल करता। युवती इतना परेशान हो गई कि उसने अब मामले में पुलिस को शिकायत की है।

कामकाज के दौरान वृद्ध ने उसे कई बार गलत इरादे से छुआ

 

विजय नगर थाने में पहुंचकर युवती ने शिकायत की है कि वह एक राशन दुकान में काम करती है। इसी दुकान पर प्रभाकर नाथ श्रीवास्तव-70 वर्ष भी काम करते हैं। कामकाज के दौरान वृद्ध ने उसे कई बार गलत इरादे से छुआ। उसने नजरअंदाज किया। इस दौरान वृद्ध की हरकत बढ़ती गई। कुछ दिनों बाद वह युवती को फोन पर शायरियां भेजने लगा। फिर वीडियो कालिंग भी करने लगा।

 

डेढ़ वर्ष से कर रहे हैं दुकान में काम

युवती ने बताया कि आरोपित वृद्ध लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व ही दुकान में काम करने के लिए आए है। वह आरंभ से ही साथ में काम करने वाली युवतियों से मौका पाते ही बातचीत करने का प्रयास करते थे। युवतियों से हाथ मिलाते थे। पहले तो युवतियों ने वृद्ध को पिता जैसा समझकर उसकी हरकतों पर अधिक ध्यान नहीं दिया। लेकिन जैसे-जैसे दिन कटते गए वृद्ध की हरकतें बढ़ती चली गई।

 

वृद्ध की हरकत के बारे में दुकान के स्वामी को भी बताया

 

जब भी मौका मिलता गलत तरीके से युवती को छूने का प्रयास करते। उसने वृद्ध की हरकत के बारे में दुकान के स्वामी को भी बताया। फिर कुछ दिन बाद काम पर आना छोड़ दिया। इस पर दुकान के स्वामी ने पूछा तो युवती ने वृद्ध से प्रताड़ित होने के बारे में बताया। तब दुकान के स्वामी ने वृद्ध को नौकरी से निकाल दिया।

 

इंटरनेट मीडिया से काल करके मिलने बुलाता

 

युवती ने शिकायत में कहा है कि आरोपित इंटरनेट मीडिया का उपयोग कर उसे वीडियो काल करता था। धीरे-धीरे मोबाइल फोन पर अश्लील शायरियां भेजने लगा। कई बार रात में वीडियो काल करता। वह परेशान हो गई। बातचीत करके कारण पूछा तो वृद्ध ने फोन करके उसे मिलने के लिए कहा। लेकिन वह मिलने नहीं गई तो आरोपित दबाव बनाने लगा। उसके बाद भ्रामक बातें फैलाने लगा। विजय नगर पुलिस के अनुसार युवती की शिकायत की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811