Let’s travel together.

शादी के बाद बोली दुल्हन, पहले गहने और आईफोन दिलाओ, फिर रहूंगी साथ

0 71

इंदौर। सिविल इंजीनियर ने अपनी बहू और समधी के खिलाफ हेराफेरी की रिपोर्ट लिखवाई है। बहू ने शादी के बाद बेटे के साथ रहने से मना कर दिया। उसने गहने, रुपये और आइफोन की मांग की। फिर एक दिन अचानक पिता के साथ सारे गहने, कपड़े, नकद रुपये लेकर फरार हो गई। फोन लगाने पर फांसी लगाकर पूरे परिवार को फंसाने की धमकी देने लगी।

इंदौर की विजयनगर पुलिस के मुताबिक बीबीए कर चुके यश चौकसे की शादी 8 फरवरी 2023 को बल्लमपुर झांसी निवासी मुस्कान राय के साथ हुई थी। मुस्कान ने बीएससी पास तथा आईटीआई से डीजल इंजिन का डिप्लोमा करना बताया था। सिविल इंजीनियर सुनील चौकसे के मुताबिक बेटे की शादी बड़े होटल में की और लाखों रुपये के आभूषण, महंगे वस्त्र और उपहार दिए थे।

शादी के बाद मुस्कान घर आई लेकिन बेटे यश के साथ नहीं रही। उसने पास आने से मना कर दिया। कहा कि करदोना, अंगूठी, आइफोन चाहिए। उसने आत्महत्या कर पूरे परिवार को फंसाने की धमकी दी। मुस्कान के पिता धर्मेंद्र राय ने कहा कि शादी में उसके छह लाख रुपये खर्च हो गए हैं। उसने भी शादी का खर्चा मांगा।

बात न मानने पर झांसी में दहेज प्रताड़ना का केस लगाने और कोर्ट कचहरी में उलझाने की धमकी दी। सुनील ने समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति ऋषि राय, डा. एसके राय, जयप्रकाश, सुरेंद्र मालवीय, नीलम राय के समक्ष समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बन पाई।

आरोप है कि 12 जुलाई को धर्मेंद्र राय, पत्नी संध्या राय, मां रामकली के साथ घर आया और विवाद कर मुस्कान को साथ ले गया। मुस्कान ने घर में रखे सारे जेवर, 1 लाख नकदी ले गई। मंगलवार को मामले में विजयनगर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811