Let’s travel together.

अनार हुआ महंगा:160 रुपए किलोग्राम बिक रहा अनार,दाम सुन कर ग्राहक हो रहे हैरान

0 462

शिवलाल यादव की रिपोर्ट

रायसेन।बैशाख माह में गर्मी बढ़ने से और शादी विवाह का सीजन चलने के कारण अनार के दाम तेजी से बढ़े हैं। अनार के दामों में 60 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। जो अनार रायसेन के बाजार में एक माह पहले 100 रुपए किलो बिक रहा था।,वह अब 160 रुपए किलो बिक रहा है। गर्मी बढ़ने से लोग बीमार हो रहे हैं, मरीजों को अनार का जूस पीने की सलाह दी जाती है।
लोगों की जेबों पर भार…..
गर्मी से बचने के लिए आम आदमी भी अनार का जूस पीते हैं। लेकिन एकाएक भाव बढ़ने से लोगों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। फल व्यापारी चांद मियां, वारसी ने बताया कि इस समय बाहर की मंडी से ही अनार महंगा आ रहा है। गर्मियों में खपत अधिक होने के कारण एवं आमद कम होने के कारण भाव बढ़े हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रो. वैद्यनाथ लाभ को श्रृद्धासुमन अर्पित     |     खरोरा में चाकुमारकर ,हत्या तीन गिरफ्तार     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811