Let’s travel together.

अब बैंकों में इंतजार:25 दिन बाद किसानों के खाते में आई राशि निकालने बैंकों में लग रही लाइनें

0 504

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन।सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीदी केंद्रों पर बेची गई उपज की राशि 25 दिन बाद सरकार ने किसानों के खातों डालना शुरू कर दिया है। राशि डलने के बाद किसान राशि निकालने के लिए हर दिन सैकड़ों की संख्या में किसान बैंक पहुंच रहे है। जिससे बैंकों में भीड़ लग रही है। किसानों की भीड़ को संभालने और उन्हें जवाब देने की प्रक्रिया में बैंक का काम भी प्रभावित हो रहा है। बैंकों में भीड़ होने से लोगों को बैंकों के बाहर बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है।

मासेर क्षेत्र के किसान परसराम दांगी उधम सिंह अल्ली के नफीस खान अख्तर अली ने बताया कि सरकार ने दावा किया था कि गेहूं तुलवाने के 1 सप्ताह के बाद किसानों को भुगतान प्राप्त हो जाएगा। यह दावा कितना सही था ।इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि खरीदी शुरू होने के 25 दिन बाद किसान को भुगतान की राशि प्राप्त हो सकी है। समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के 25 दिन बाद भी अधिकतर किसानों को भुगतान प्राप्त नहीं हो सका है। वे लगातार बैंक के चक्कर काट रहे हैं और हर बार वहां से निराश होकर लौटना पड़ रहा है। भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |     बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811