Let’s travel together.

चूल्हे की चिंगारी ने 40 घरों को किया स्वाहा, आग में जिंदा जल गए 24 जानवर, गांव में पड़े खाने-पीने के लाले

0 91

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में देर रात एक गांव में अचानक से आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. इसकी चपेट में आधा गांव जलकर खाक हो गया. घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी. अग्निकांड में अपना सब कुछ गवा चुके लोगों में दुख का माहौल है. अग्निकांड के कारण गांव के निवासी दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं. उनका सब कुछ जलकर राख हो गया है.

टड़ियावां थाना क्षेत्र के फुकहा गांव में देर रात भीषण आंधी के दौरान चूल्हे की आग भड़क गई. इस भीषण अग्निकांड की घटना में करीब आधा गांव जलकर राख हो गया. ग्रामीणों की मानें तो 40 घर इस अग्निकांड में जलकर राख हुए हैं. वहीं लगभग 24 मवेशियों की भीषण आग में जलकर मौत हो गई है. चूल्हे की चिंगारी से लगी आग आंधी के कारण विकराल हो गई.

नहीं पहुंच पाई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. लेकिन रास्ते में पेड़ गिर जाने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके तक नहीं पहुंच सकीं. ग्रामीणों ने पंप सेट की मदद से पानी चला कर आग को बुझाने का काम किया. भीषण आग के कारण आधा गांव जलकर स्वाहा हो गया है. खाने पीने की वस्तुओं और गृहस्थी का सामान राख हो जाने से खाने-पीने की भी किल्लत शुरू हो गई है.

ग्रामीणों में दिखा आक्रोश

घटना की सूचना मिलने के काफी देर बाद राजस्व विभाग के कर्मचारी पहुंचे. अधिकारी वहां पहुंच तो गए. लेकिन गांव वालों ने उनके सामने आक्रोश व्यक्त किया. उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई की गई होती तो गांव वालों को इतना नुकसान नहीं उठाना पड़ता. पूरे मामले में थाना अध्यक्ष का कहना है कि गांव वालों की हर संभव मदद का प्रयास किया जा रहा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811