Let’s travel together.

राष्ट्रवाद की प्रहरी है भाजपा- प्रहलाद भारती

0 578

– मंडल सुभाषपुरा मुड़ेरी का त्रिदेव मंडल प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम हुआ संपन्न

– पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले के भारतीय जनता पार्टी मंडल सुभाषपुरा मुड़ेरी त्रिदेव मंडल प्रशिक्षण वर्ग रखा गया। जिसमें राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती सम्मिलित हुए एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री प्रहलाद भारती ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी केवल भारत ही नहीं , विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है।
जाति, क्षेत्र, भाषा परिवार वादी राजनीतिक को सफलतापूर्वक टक्कर देने वाली राष्ट्रवाद की प्रहरी है, अपनी पार्टी । अब हमारा दायित्व बहुत बढ़ गया है। नये युग के नए सृजन के हम नायक हैं। अब हम केवल प्रतिक्रिया व्यक्त करने वाले नहीं वरन स्थितियों को प्रतिसाद देने वाले हैं। हमें अपने व्यवहार को इस सकारात्मकता से मंडित करना होगा।
इस मौके पर प्रहलाद भारती ने कहा कि
बूथ समिति के सदस्यों को सक्रिय बनाये रखने के लिए केन्द्र द्वारा वर्ष भर में किये जाने वाले कार्यक्रम हैं जिसमें 6 अप्रैल स्थापना दिवस, 14 अप्रैल डॉ.अंबेडकर जी जयंती , 25 दिसंबर दीनदयाल जयंती, 25 दिसंबर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जयंती और समय- समय पर चलाये जाने वाले अभियानों से जोड़कर रखना।
श्री भारती ने कहा कि
ऐसे कार्यक्रमों के लिए बूथ समिति में सक्रिय कार्यकर्ताओं की टोली बनाना। पार्टी को 70 से 75 प्रतिशत सतत वोट मिलने वाला बूथ को ए+ बूथ बनाना। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा रेडियों / टीवी और सोशल मीडिया के अलग -अलग मंचों पर मन की बात कार्यक्रम होता है। इस कार्यक्रम को बूथ कार्यकर्ता आम मतदाताओं के साथ अपने बूथ पर ही सुने और उसके बाद उसी स्थान पर बूथ समिति की बैठक करें अर्थात मन की बात का सामूहिक श्रवण,सामूहिक चंदन और बूथ समिति की बैठक हो। मन की बात कार्यक्रम हेतु बूथ स्तर पर एक कार्यक्रम प्रमुख बनाना है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |     सावन में बढ़ा भोले बाबा का उत्साह, 120 युवाओं की कांवड़ यात्रा      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811