अभिषेक असाटी बक्सवाहा (छतरपुर)
एक ओर जहां पूरे प्रदेश में गर्मी को लेकर कई जगहों पर हाई अलर्ट जारी है वहीं आसमान से लगातार आग बरस रही है ऐसे में बिजली पानी के बिना 15 मिनट गुजर संभव नहीं लेकिन बक्सवाहा विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम भुजपुरा के ग्रामीण पिछले 15 दिनों से बिजली के अभाव में भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं बिजली न होने के कारण भुजपुरा गांव के लोगों का हाल बेहाल हो गया है परेशान लोग घरों से निकलकर किसी तरह टहलकर गर्मी से बचने की कोशिश कर रहे है
वहीं दूसरी ओर घर परिवार के बच्चे बुजुर्ग महिलाएं गर्मी में बेहाल नजर आ रहे हैं 15 दिनों से बिजली न मिलने से लोगों के घरों में पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है पानी के लिए लोगों को हेड पंप का सहारा लेना पड़ रहा है

भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण लगातार बिजली विभाग कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं ग्रामीणों का कहना है की बिजली की समस्या को लेकर आए दिन मुख्यालय स्थित बिजली विभाग कार्यालय पहुंचने पर वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिल रहा है छोटे कर्मचारी साहब के आने पर बिजली सप्लाई चालू होने की बात कर रहे हैं लेकिन ग्रामीण कहते हैं पिछले 15 दिनों से साहब मुख्यालय स्थित कार्यालय पर नहीं मिल रहे हैं विद्युत सप्लाई चालू न होने की वजह से भुजपुरा ग्राम में ग्रामीण भीषण गर्मी के चलते गंभीर बीमारी का शिकार हो रहे हैं