Let’s travel together.

स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कई दिनों से बंद,उपभोक्ता परेशान

0 153

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लाक के ग्राम दीवानगंज में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम शो पीस बना हुआ है जिससे लोग पैसा नहीं निकाल पा रहे हैं। जबकि इस समय किसानों को क्रेडिट कार्ड के पैसे जमा करना होता है। किसानों ने जो फसले बेची है उसके पैसे भी आ रहे हैं। कुछ ही दिनों बाद ईद पर्व को मनाने के लिए लोग सामानों की खरीदारी करने में जुटे हुए हैं। लेकिन पैसा नहीं रहने से उनको दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर काटने को विवश हैं। कहने को तो दीवानगंज में दो एटीएम थे जिसमें एक एटीएम तो दीवानगंज गांव मे था वह कुछ दिन पहले बंद हो गया। उसमें से पैसा निकालना ग्राहकों के लिए ज्यादा मुश्किल होता है क्योंकि उसमें पैसा निकालने पर अधिक चार्ज लगता था। दूसरा गांव से बाहर भोपाल विदिशा हाईवे पर स्थित है हाईवे पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कई दिनों से बंद पड़ा हुआ है। जिससे ग्राहक परेशान हो रहे हैं दीवानगंज के आसपास 40 गांव लगते हैं। इन 40 गांव में केवल दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर एक ही एटीएम है वह भी बंद पड़ा हुआ है
ग्राहकों को 12 किलोमीटर दूर सुखी सेवनिया जाना पड़ता है या बेरखेड़ी चौराहा पर जाना पड़ता है इतने बड़े क्षेत्र में एक एटीएम है वहां भी अक्सर बंद रहता है जिससे ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दीवानगंज में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और बैंक ऑफ़ बरोदा बड़ौदा है एक प्राइवेट बैंक भी है लेकिन एटीएम केवल बैंक ऑफ़ बड़ौदा का ही लगा हुआ है जो अक्सर बंद रहता है। दीपक साहू, मुकेश साहू, नंदू साहू ,दीपक कुशवाहा, जितेंद्र मीणा, पवन प्रजापति, सुरेंद्र नायक, आदि ग्रामीणों की मांग है कि दीवानगंज में भारतीय स्टेट बैंक का भी एटीएम होना चाहिए जिससे आसपास के 40 गांव को ग्रामीणों को एटीएम की सुविधा मिल सके। एटीएम बंद होने से आसपास के गांव के ग्रामीणों को इधर-उधर भटकना पड़ता है जिससे समय भी बर्बाद होता है और पैसा भी बर्बाद होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |     24 घंटे की बारिश ने बढ़ाई गरीबों की मुसीबत, कच्चे मकानों की दीवारें गिरना शुरू     |     दो किलोमीटर सड़क के लिए वर्षों से तरस रहा खेड़ा गांव, बारिश में बह गई पुलिया की मिट्टी     |     एक करोड़ दस लाख का पीएम श्री स्कूल बारिश में बना तालाब, 2 से 3 फीट पानी में डूबी पूरी बिल्डिंग     |     सुनहरा गांव में महिला पर पांच महिलाओ ने लाठी डंडो से किया हमला     |     स्टॉप डैम के तेज बहाव में बहे किसान का शव मिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811