Let’s travel together.

‘युवा बाहर आएं और बदलाव के लिए करें वोट’, प्रियंका गांधी की बेटी ने पहली बार डाला वोट

0 78

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली के सभी सात सीटों के साथ-साथ आज यानी 25 मई को 58 सीटों पर मतदान हो रहा है. तपती गर्मी के बीच भी लोगों में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य कई नेताओं ने मतदान दिया है. इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी मिराया मतदान देने पहुंची.

नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में लोधी रोड पर स्थित एक मतदान केंद्र पर प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी मिराया ने वोट दिया है, मिराया ने पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है. इस दौरान उनके साथ उनकी मां, उनके पिता, राहुल गांधी और उनके भाई रेहान राजीव वाड्रा भी मौजूद थे.

बदलाव लाना हमारा काम है

वोट देने के बाद मिराया ने मीडिया के साथ बातचीत की, जिसमें उन्होंने लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए मेरा केवल एक ही संदेश है कि बाहर आएं और मतदान करें. बदलाव लाना हमारा काम है इसलिए हमें बाहर आकर ऐसा करने की जरूरत है. इसी दौरान वहां मौजूद मिराया के भाई रेहान ने भी लोगों को वोट देने के लिए कहा.

लोगों से वोट डालने की अपील

उन्होंने मीडिया से कहा कि यहां गर्मी है, हमें सीधे बदलाव लाने और लोकतंत्र में भाग लेने का यह मौका पांच साल में मिलता है. इसलिए सभी को बाहर आना चाहिए और मतदान करना चाहिए. प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी वोट दिया जिसमें दोनों लोगों ने जनता से घर से बाहर निकल कर वोट डालने की अपील की.

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारा वोट बदलाव के लिए जरूरी है इसलिए लोगों को आगे आना चाहिए और बदलाव के लिए वोट करना चाहिए. साथ ही रॉबर्ट वाड्रा ने इंडिया ब्लॉक के जीत की बात करते हुए कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि लोग यह सुनिश्चित करेंगे कि गठबंधन (इंडिया ब्लॉक) जीत जाए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर शान से फहराया तिरंगा     |     बिरगांव की 150 फीट विशाल तिरंगा यात्रा बनी देशभक्ति और एकता की मिसाल     |     कल निकलेगी भव्य ‘माँ माही शबरी कावड़ यात्रा’, तैयारियाँ पूर्ण; जगह-जगह होगा जोरदार स्वागत     |     पेंशनर्स ने रोपे कदंब पौधे ,वर्षाकाल में भी जारी रहेगा ‘कदम-कदम पर कदंब’ अभियान     |     सांची विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा     |     धार जिले में तिरंगे का अपमान: लेड़गांव पंचायत में आड़ा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा     |     नशामुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन     |     गैरतगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस     |     स्वतंत्रता संग्राम से संविधान निर्माण तक जैन समाज का योगदान : मुनि श्री अभय सागर     |     भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811